फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Gangster Royal singh Arrested From House

Jammu News: गैंगस्टर रायल सिंह पिस्टल के साथ घर से गिरफ्तार

विज्ञापन
Gangster Royal singh Arrested From House
कई आपराधिक मामलों में है शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कुख्यात अपराधी एवं गैंगस्टर रायल सिंह को जम्मू के पीर मिट्ठा स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। दो वर्ष पहले ही रायल पर पीएसए लगाया गया था। वह कारोबारी नागर सिंह पर हमला करने, पूर्व एमएलसी के बेटे की हत्या की साजिश समेत कई अन्य मामलों में शामिल हैं।
इस समय वह जमानत पर चल रहा था। रायल सिंह से एक पिस्टल और 10 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पीर मिट्ठा पुलिस को सूचना मिली कि रायल सिंह पीर मिट्ठा के दलपत्तियां मोहल्ला स्थित आवास पर रुका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

रायल सिंह पर पीर मिट्ठा के अलावा भी कई थानों में विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि रायल सिंह के पास पिस्टल और कारतूस मिलने से साफ है कि वह किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed