फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Gangarape with physically challenged girl in ghaziabad

ऑटो में अगवा कर दिव्यांग किशोरी से गैंगरेप, दरिंदों ने वारदात के बाद दिखाई और हैवानियत

Fri, 01 Jun 2018 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 01 Jun 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
Gangarape with physically challenged girl in ghaziabad
दिव्यांग किशोरी को दो युवकों ने ऑटो में अगवा किया और फिर उसके बाद गरिमा गार्डन के मकान में ले गए। यहां उसके साथ हैवानियत की। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। साहिबाबाद थाना के गरिमा गार्डन इलाके में दो ऑटो चालकों ने एक दिव्यांग किशोरी को अपने दोस्त के घर ले जाकर गैंगरेप किया।

पुलिस ने आरोपियों के साथी जूस विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गैंगरेप करने वाले दोनों ऑटो चालक फरार हैं। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अमेठी की रहने वाली एक दिव्यांग किशोरी (17) मेरठ रोड स्थित एक कालोनी में किराए पर रहती है।
विज्ञापन


वह मेरठ रोड की ही एक फैक्ट्री में काम करती है। बुधवार रात करीब 9 बजे किशोरी घर जाने के लिए पुराना बस अड्डे से ऑटो में बैठी थी। ऑटो चालक ने रास्ते में बहाना बनाकर पीड़िता का मोबाइल लिया और दूसरे साथी ऑटो चालक को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से दोनों उसे जबरन साहिबाबाद के गरिमा गार्डन में रहने वाले अपने तीसरे साथी रवि के कमरे पर ले गए। यहां दोनों ऑटो चालकों ने दिव्यांग किशोरी से गैंगरेप किया।

रात करीब 12 बजे पीड़िता ने कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सीओ साहिबाबाद डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एक आरोपी रवि निवासी बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। उसने ही आरोपियों को अपना कमरा वारदात के लिए दिया था। दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed