फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ganesh Chaturthi ON 7TH September

Jammu News: 7 सितंबर को विराजेंगे बप्पा, 17 को होगा विसर्जन

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi ON 7TH September
- गणपति उत्सव को लेकर मूर्तियां होने लगीं तैयार, सजने लगे बाजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गणेश चतुर्थी यानी गणपति उत्सव मनाने के लिए बाजार सजना शुरू हो गए हैं। ये उत्सव सात सितंबर से शुरू होगा और 17 को गणपति विसर्जन किया जाएगा।
शहर के अखनूर रोड पर भगवान श्री गणेश जी की मूर्तियां तैयार करने के लिए मूर्तिकार पहुंच चुके हैं। मूर्तियां तैयार करने का काम जोरों पर है। त्रिकुटा नगर और महेशपुरा में भी बप्पा की सुंदर-सुदर मूर्तियां तैयार की गई हैं, जिनकी लोग खरीदारी कर रहे हैं। गणपति उत्सव को लेकर बाजार भी सजने लगे हैं। बता दें कि गणेशोत्सव को लेकर शहर भर में जगह-जगह बप्पा की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं और विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना की जाती है।
इस दौरान प्रतिदिन शाम को विशेष भजन संध्याओं का आयोजन किया जाता है। इसमें श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की महिमा का गुणगान करते हैं। वार्डों में भी गणपति उत्सव के लिए जगहों को चिन्हित करने और साफ-सफाई पर काम जोरों पर चल रहा है। इसके अलावा शहर में बाहरी राज्यों से आए लोग भी अपने स्तर पर गणेश उत्सव मनाते हैं।
विज्ञापन

श्री गणेश के पूजन के लिए मूूर्ति, गंगाजल, कलश, लाल कपड़ा, फूल, धूप, दीप, कपूर, जनेऊ, नारियल, सुपारी, लाल चंदन,पंचामृत, मौली, फल, पंचमेवा अर्पित किया जाता है। बाजारों में भी तमाम सामग्री उपलब्ध होना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed