फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ganesh Chaturthi 2023 in jammu kashmir: holy program organise in these place city of temples

गणेश चतुर्थी: आज विराजेंगे गणपति बप्पा, मंदिरों के शहर में यहां करें दर्शन; ऋद्धि-सिद्धि प्रदान कर हरेंगे कष्ट

Tue, 19 Sep 2023 10:41 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 10:41 AM IST
सार

जम्मू शहर में गोल मार्केट, सराजा ढक्की लक्ष्मी नारायण मंदिर आदि जगहों पर कलश यात्रा निकालकर गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।लोग अपने घरों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करेंगे।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 in jammu kashmir: holy program organise in these place city of temples
जम्मू में विराजे भगवान गणेश - फोटो : संवाद

विस्तार

गणेश चतुर्थी पर मंगलवार को ऋद्धि-सिद्धि के दाता गणपति बप्पा का आगमन हो रहा है। 10 दिन तक गणेशोत्सव शहर में धूमधाम और उत्साह से मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों से लेकर घरों तक लोग गणपति बप्पा का स्वागत करने को तैयार हैं। सोमवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गणेश चतुर्थी पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार बुद्धिमत्ता के देवता भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, जो सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाता है।

विज्ञापन


जम्मू शहर में गोल मार्केट, सराजा ढक्की लक्ष्मी नारायण मंदिर आदि जगहों पर कलश यात्रा निकालकर गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा लोग अपने घरों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करते हैं। गांधीनगर के गोल मार्केट में 2 बजे से 16 फुट ऊंची गणेश की प्रतिमा प्रतिष्ठापित की जाएगी। उत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी पर शहर में सबसे बड़ा आयोजन गांधीनगर के गोल मार्केट में हो रहा है। यहां पर 35 फुट ऊंचा पंडाल तैयार किया गया है। यहां पर दिन तक गणपति बप्पा विराजेंगे। मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके साथ ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। पंडाल को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2023 in jammu kashmir: holy program organise in these place city of temples
आज घर-घर विराजेंगे गणपति - फोटो : संवाद

भारतीय वैदिक संस्थान के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि पंडाल तैयार हो गया है। मुंबई से 16 फुट ऊंची प्रतिमा भी पहुंच चुकी है। इस बार बड़े स्तर पर कार्यक्रम होना है। सराजा ढक्की में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां पर 12 फुट ऊंचे पंडाल का निर्माण किया गया है। इसमें छह फुट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आयोजक सनी ने बताया कि सुबह 10 बजे से 12 बजे तक मूर्ति स्थापना होगी। प्रतिदिन सुबह और शाम नौ बजे आरती होगी। बुधवार से यहां प्रतिदिन लंगर लगाया जाएगा।

यहां दिखती है महाराष्ट्र संस्कृति की झलक

सराजा ढक्की में हो रहे गणेशोत्सव को लेकर आयोजक सन्नी ने बताया कि पिछले 19 साल से यहां पर गणेशोत्सव मनाया जाता रहा है। रविवार को महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। झांकी के लिए हर साल महाराष्ट्र से बैंड मंगवाया जाता है। इस बार हम महाराष्ट्र की प्रसिद्ध झांज पतंग (ढोल का एक प्रकार) मंगवा रहे हैं। इसमें 45 लोगों की एक टीम होती है, जो इसे बजाते हैं। झांकी के लिए सबसे आगे डोगरा बैंड होता है। 28 को झांकी निकाली जाएगी। महाराष्ट्रीयन पगड़ी बांधने के लिए खास महाराष्ट्र से लोग बुलाए जाते हैं। झांकी में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी पगड़ी बांधकर चलेंगे। साथ ही गुलाल के साथ होली भी खेलेंगे। गणेश उत्सव शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed