फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gandhi nagar, road side accident

Jammu News: पशु को बचाते हुए पेड़ से टकराई कार, दो घायल

विज्ञापन
gandhi nagar, road side accident
जम्मू। गांधीनगर के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। हरियाणा नंबर की कार के सामने अचानक पशु आ गया जिसे बचाने की कोशिश में कार चालक नियंत्रण खो गया और फुटपाथ के साथ पेड़ से कार जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्से क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने से दोनों लोग बच गए है। घटना शुक्रवार देर रात की है। ब्यूरो
विज्ञापन


नगरोटा में कार चालक ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत

जम्मू। नगरोटा के बन इलाके में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय नेक मोहम्मद पुत्र कर्म दीन निवासी बनतालाब (नगरोटा) के रूप में हुई है। कार चालक फारुख मोहम्मद निवासी बमियाल लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था। पेट्रोल पंप के पास उसने नेक मोहम्मद को कुचल दिया। इस कारण नेक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जीएमसी भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed