फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ganderbal police have seized five 12 bore guns in campaign action against poaching

कश्मीरः गांदरबल में शिकारियों से पांच बंदूकें जब्त, प्रवासी पक्षियों का कर रहे थे शिकार

Wed, 24 Feb 2021 06:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Feb 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Ganderbal police have seized five 12 bore guns in campaign action against poaching
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

गांदरबल पुलिस ने अवैध शिकार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 12 बोर की पांच बंदूकें जब्त की हैं। इन लाइसेंसी हथियारों का प्रयोग प्रवासी पक्षियों के शिकार में किया जा रहा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पुलिस स्टेशन खीरभवानी और पुलिस पोस्ट शादीपोरा के अधिकारियों ने गांदरबल क्षेत्र के शालबुग और पारिबाल गांवों में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा और शिकारियों से पांच बंदूकें बरामद कीं। 
विज्ञापन


एसएसपी गांदरबल खलील अहमद पोसवाल ने प्रवासी पक्षियों के शिकार में लगे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस अवांछनीय हरकत से कुछ प्रजातियों को खतरा उत्पन्न हो गया है। साथ ही इससे पारिस्थितिकी तंत्र का भी क्षरण हो रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed