फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GA Mir said BJP weakened the nation's infrastructure by bringing the Citizens Amendment Act

नागरिका संशोधन कानून लाकर भाजपा ने राष्ट्र के बुनियादी ढांचे को कमजोर किया: मीर

Sun, 29 Dec 2019 01:09 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 29 Dec 2019 01:09 AM IST
सार

  • कांग्रेस ने संविधान बचाओ, राष्ट्र बचाओ का नारा दिया
  • प्रदेश कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर मार्च निकाला

विज्ञापन
GA Mir said BJP weakened the nation's infrastructure by bringing the Citizens Amendment Act
कांग्रेस ने निकाला मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक मूल्यों से छेड़छाड़ कर संविधान को कमजोर करने में जुटी हुई है। लोगों को भाजपा नीतियों की समझ आ गई है और उसे अब चुनावों में जवाब मिल रहा है।
विज्ञापन


नागरिकता कानून संशोधन का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि इसे लागू कर सरकार राष्ट्र के बुनियादी ढांचे को कमजोर कर रही है। संविधान के मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पार्टी अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


मीर ने शनिवार को कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक से इंदिरा चौक तक मार्च निकाला गया। इसमें पार्टी के विभिन्न विंगों के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में महात्मा गांधी और डॉ. बीआर अंबेडकर के पोस्टरों के साथ संविधान बचाओ, राष्ट्र बचाओ का नारा दिया। मार्च पार्टी मुख्यालय से शुरू होकर रेजीडेंसी रोड, डेनिस गेट रघुनाथ बाजार चौक, हरि मार्केट से होता हुआ इंदिरा चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुआ।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने संविधान के बुनियादी मूल्यों का सम्मान किया है। सीएए का देशभर में विरोध किया जा रहा है, जिसे भाजपा को समझना चाहिए।


इस मौके पर मदन लाल शर्मा, तारा चंद, रमण भल्ला, मूला राम, जीएम सरूरी, आरएस चिब, रवींद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा, ठाकुर मनमोहन सिंह, उदय सिंह चिब, होशियार सिंह, रिकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed