G20 Meeting: डल किनारे बुलवर्ड रोड पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित, श्रीनगर पुलिस ने जारी किया पूरा प्लान
नेहरू पार्क और गुपकार से क्रालसंगरी तक बुलेवार्ड रोड पर सोमवार को सुबह 10:30 बजे से रात 10:00 बजे तक यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मंगलवार को सुबह आठ से रात 10 बजे तक इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में जी 20 बैठक के मद्देनजर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसएसपी ट्रैफिक सिटी मुजफ्फर अहमद शाह के अनुसार यह 22 और 23 मई को प्रभावी रहेगी। बैठक स्थल शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) के आसपास बुलवर्ड रोड दो दिनों के लिए नो गो जोन रहेगा।
नेहरू पार्क और गुपकार से क्रालसंगरी तक बुलेवार्ड रोड पर सोमवार को सुबह 10:30 बजे से रात 10:00 बजे तक यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मंगलवार को सुबह आठ से रात 10 बजे तक इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि निशात, शालीमार और हारवन की ओर जाने वाले मोटर चालकों को डलगेट, रैनावारी और हजरतबल मार्ग से वैकल्पिक सड़क अपनाने की सलाह दी जाती है। सड़क किनारे वाहनों को पार्क न करने की सलाह दी गई है।
श्रीनगर में विभागों की जिम्मेदारी निभाने में जुटे प्रशासनिक अफसर
सोमवार से श्रीनगर में शुरू हो रही जी 20 बैठक की सफलता के लिए प्रशासनिक सचिवों व प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रीनगर में डेरा डाला हुआ है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उनके सलाहकार राजीव राय भटनागर पहले से ही श्रीनगर में हैं।
वहीं मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, गृहसचिव आरके गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू के अलावा लगभग सभी अहम विभागों के प्रशासनिक सचिव श्रीनगर में पहुंच चुके हैं और जी 20 बैठक से संबंधित अपने विभागों की जिम्मेदारी को सक्रियता से निभा रहे हैं।
22 से 24 मई तक श्रीनगर में होने वाली जी 20 की बैठक में सुरक्षा के अलावा आतिथ्य और पर्यटन के अलावा, कला, संस्कृति, लोक निर्माण, शहरी एवं आवास विकास विभाग आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विभाग जिसमें बिजली और पेयजल आदि विभागों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।