फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   G20 Meeting: Srinagar Police said traffic will be restricted on Boulevard Road on Dal side

G20 Meeting: डल किनारे बुलवर्ड रोड पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित, श्रीनगर पुलिस ने जारी किया पूरा प्लान

Sun, 21 May 2023 11:23 AM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 11:23 AM IST
सार

नेहरू पार्क और गुपकार से क्रालसंगरी तक बुलेवार्ड रोड पर सोमवार को सुबह 10:30 बजे से रात 10:00 बजे तक यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मंगलवार को सुबह आठ से रात 10 बजे तक इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
G20 Meeting: Srinagar Police said traffic will be restricted on Boulevard Road on Dal side
श्रीनगर में यातायात व्यवस्था - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीनगर में जी 20 बैठक के मद्देनजर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसएसपी ट्रैफिक सिटी मुजफ्फर अहमद शाह के अनुसार यह 22 और 23 मई को प्रभावी रहेगी। बैठक स्थल शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) के आसपास बुलवर्ड रोड दो दिनों के लिए नो गो जोन रहेगा।

विज्ञापन


नेहरू पार्क और गुपकार से क्रालसंगरी तक बुलेवार्ड रोड पर सोमवार को सुबह 10:30 बजे से रात 10:00 बजे तक यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मंगलवार को सुबह आठ से रात 10 बजे तक इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि निशात, शालीमार और हारवन की ओर जाने वाले मोटर चालकों को डलगेट, रैनावारी और हजरतबल मार्ग से वैकल्पिक सड़क अपनाने की सलाह दी जाती है। सड़क किनारे वाहनों को पार्क न करने की सलाह दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में विभागों की जिम्मेदारी निभाने में जुटे प्रशासनिक अफसर

सोमवार से श्रीनगर में शुरू हो रही जी 20 बैठक की सफलता के लिए प्रशासनिक सचिवों व प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रीनगर में डेरा डाला हुआ है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उनके सलाहकार राजीव राय भटनागर पहले से ही श्रीनगर में हैं।


वहीं मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, गृहसचिव आरके गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू के अलावा लगभग सभी अहम विभागों के प्रशासनिक सचिव श्रीनगर में पहुंच चुके हैं और जी 20 बैठक से संबंधित अपने विभागों की जिम्मेदारी को सक्रियता से निभा रहे हैं।


22 से 24 मई तक श्रीनगर में होने वाली जी 20 की बैठक में सुरक्षा के अलावा आतिथ्य और पर्यटन के अलावा, कला, संस्कृति, लोक निर्माण, शहरी एवं आवास विकास विभाग आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं।  वहीं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विभाग जिसमें बिजली और पेयजल आदि विभागों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed