{"_id":"646a85a7305c2daf6a07cbe6","slug":"g20-meeting-srinagar-jammu-news-c-10-1-jam1007-121816-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: ग्रीन टूरिज्म, डिजिटलाइजेशन, स्किल्स, एमएसएमई और डेस्टिनेशन मैनेजमेंट पर होगा मंथन- अरविंद सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G20: ग्रीन टूरिज्म, डिजिटलाइजेशन, स्किल्स, एमएसएमई और डेस्टिनेशन मैनेजमेंट पर होगा मंथन- अरविंद सिंह
Mon, 22 May 2023 04:33 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 04:33 PM IST
सार
जी20 पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक 22 से 24 मई को श्रीनगर में हो रही है। इसमें ग्रीन टूरिज्म, डिजिटलाइजेशन, स्किल्स, एमएसएमई और डेस्टिनेशन मैनेजमेंट जैसे पांच प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
g20 in Kashmir
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तीसरी जी20 पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक 22 से 24 मई को श्रीनगर में हो रही है। इसमें ग्रीन टूरिज्म, डिजिटलाइजेशन, स्किल्स, एमएसएमई और डेस्टिनेशन मैनेजमेंट जैसे पांच प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने कहा कि सभी सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से उत्कृष्ट प्रतिक्रिया के साथ जी20 प्रयास के हिस्से के रूप में श्रीनगर में होने वाली यह एकमात्र कार्यकारी समूह की बैठक है, जिसमें कच्छ के रण और सिलीगुड़ी में पिछले दो पर्यटन कार्य समूह की बैठकों की तुलना में उच्चतम भागीदारी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जी20 सदस्य देश, आमंत्रित देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन इन दो मसौदा दस्तावेजों पर प्रतिक्रिया देंगे। इसके बाद अंतिम एवं चौथी पर्यटन कार्य समूह की बैठक में रखा जाएगा। जम्मू-कश्मीर में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए आर्थिक विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन पर एक साइड इवेंट 22 और 23 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जी20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों, संगठनों और उद्योग हितधारकों की भागीदारी का गवाह बनेगा। पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने में फिल्मों की भूमिका का उपयोग करने के लिए एक रोड मैप प्रदान करने के लिए फिल्म पर्यटन पर राष्ट्रीय रणनीति का एक मसौदा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस दौरान यह भी बताया गया कि पर्यटन मंत्रालय ओडीओपी के प्रतिनिधियों को पेपरमाशी बॉक्स, पांपोर का मशहूर केसर, केहवा कप और पीतल के चम्मच के अलावा अनंतनाग, शोपियां और कुपवाड़ा से अखरोट जैसे स्मृति चिन्ह सौंपकर जम्मू-कश्मीर के स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा दे रहे हैं। श्रीनगर में इस जी20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक का उद्देश्य आर्थिक विकास को मजबूत करना, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और क्षेत्र के सतत विकास को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन