फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   G20 meeting: Drone monitoring in security of Jammu and Kashmir, Army's QAT deployed

जी 20 बैठक: जम्मू के साथ कश्मीर की सुरक्षा में ड्रोन से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर जांच, सेना की क्यूएटी तैनात

Sat, 20 May 2023 09:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 09:53 AM IST
सार

सेना की ओर से कई जगहों पर क्यूएटी वाहनों को तैनात किया है। सीमांत इलाकों में गश्त बढ़ा दी है, खासकर अपने कैंपों, यूनिटों और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर। पुलिस की तरफ से होटलों में चेकिंग शुरू की गई है।

विज्ञापन
G20 meeting: Drone monitoring in security of Jammu and Kashmir, Army's QAT deployed
श्रीनगर में जी 20 बैठक के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर में जी-20 बैठक को लेकर शहर में भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों के नाके लगा दिए हैं। पुलिस की तरफ से ड्रोन की मदद से प्रमुख चौक-चौराहों, स्थलों और धार्मिक स्थानों की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार के साथ शनिवार को कई जगहों पर पुलिस की तरफ से गहन तलाशी अभियान चलाया गया। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। लोगों के आई कार्ड चेक किए गए। तवी नदी के आसपास के इलाकों में भी सख्ती की गई।
विज्ञापन


उधर, सेना की ओर से कई जगहों पर क्यूएटी वाहनों को तैनात किया है। साथ ही सीमांत इलाकों में गश्त बढ़ा दी है, खासकर अपने कैंपों, यूनिटों और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर। पुलिस की तरफ से होटलों में चेकिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यूल, गुम्मट, चांद नगर के होटलों को खंगाला गया है। 25 मई तक हर शाम होटलों की जांच होगी। यहां रुकने वाले लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी। होटल मालिकों से कहा है कि सभी प्रकार के मेहमानों की जानकारी रखें।

अर्धसैनिक बल भी तैनात

सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। हथियारबंद जवानों को हर समय सतर्क रहने के लिए कहा है। संदिग्ध व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश हैं।

सुंजवां, चौआदी, सिद्धड़ा, रैका, छन्नी इलाकों में पुलिस ने साधी वर्दी में कर्मियों को लगाया है। कुछ संदिग्ध इलाकों की पहचान की गई है, जहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अहम रणनीति पर किए गए प्रबंध

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है - सुरक्षा को लेकर अहम रणनीति बनाई है। कई तरह के बंदोबस्त किए हैं। तकनीकी ढांचा सक्रिय है।

पुलिस ने शहरवासियों को संपर्क में लेकर कहा है कि कहीं पर कोई संदिग्ध या वस्तु दिखने पर तुरंत सूचित करें। एसएसपी का कहना है कि सीमांत इलाकों में भी गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर नाकों को मजबूत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed