फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   India China LAC Border News: Leh, funeral of Special Frontier Force Commando Nyima Tenzin in Devachan Leh

भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए एसएफएफ कमांडो तेनजिन का अंतिम संस्कार, भारत माता के जयकारों से गूंजा लेह

Mon, 07 Sep 2020 01:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Sep 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
India China LAC Border News: Leh, funeral of Special Frontier Force Commando Nyima Tenzin in Devachan Leh
शहीद के अंतिम संस्कार में पहुंचे राम माधव, दी श्रद्धांजलि

स्पेशल फ्रंटियर फोर्स(एसएफएफ) कमांडो नेईमा तेनजिन का लेह में आज अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भारत माता के जयकारों से इलाका गूंज उठा। बता दें कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास नेईमा तेनजिन शहीद हुए थे। जिनका लेह में सैन्य सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव शहीद के अंतिम संस्कार में पहुंचे। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः चालबाज चीन को सबक सिखाने के लिए सेना के साथ लद्दाखियों ने कसी कमर, देखिए देश प्रेम का जज्बा
विज्ञापन

 
बता दें कि पैंगोंग के दक्षिणी इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर 29-30 अगस्त की रात चीनी सैनिकों के खिलाफ ऑपरेशन में सेना के विशेष दस्ते (विकास रेजिमेंट) के कंपनी लीडर नेईमा तेनजिन (51) शहीद हुए थे। तेनजिन के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। लेह में करीब डेढ़ लाख तिब्बती शरणार्थियों की कॉलोनी है।



1971 व कारगिल युद्ध में दिखाया था शौर्य
विकास रेजिमेंट में अधिकारी थल सेना के होते हैं और जवान तिब्बती शरणार्थियों में से चुने जाते हैं। पहाड़ों पर कार्रवाई में माहिर विशेष दस्ते के जवानों ने 1971 और कारगिल युद्ध में भी अपना शौर्य दिखाया था। इसकी स्थापना 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed