फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   From May 11 to 13, house-to-house symptoms, suspected patients will be discovered

11 से 13 मई तक घर-घर लक्षण, संदेह वाले मरीजों की होगी खोज

विज्ञापन
From May 11 to 13, house-to-house symptoms, suspected patients will be discovered
जम्मू। जम्मू संभाग में 11 से 13 मई तक स्वास्थ्य व अन्य विभागों पर आधारित संयुक्त टीमें घर-घर जाकर लक्षण व संदेह वाले कोरोना मरीजों की खोज करेंगी। इस संबंध में रविवार को मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने आदेश जारी किया। वहीं घर में आइसोलेट मरीजों को कोरोना किट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

डीसी को अपने-अपने जिलों में इस अभियान की देखरेख करने के लिए कहा गया है। डीसी बूथ स्तर के अधिकारियों को भी टीमों में शामिल करेंगे। प्रत्येक घर का डाटा स्वास्थ्य निधि एप से या मतदाता सूची जोकि बूथ स्तर के अधिकारियों के पास रहती है से लिया जाएगा। स्थानीय पटवारी, कांस्टेबल, एएनएम, आशा वर्कर के अलावा स्थानीय शिक्षक, आंगनबाड़ी वर्कर्स, सुपरवाइजर आदि को टीम में शामिल किया जाएगा। इस अभियान में शहरी स्थानीय निकायों में काउंसलरों व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती नुमाइंदों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

ये टीमों प्रत्येक घर में परिवार के सदस्यों का हाल जानेंगी और कोविड मरीजों की खोज करेंगी। अभियान के दौरान अगर कोई लक्षण वाला मरीज मिलता है तो उसे करीब के ट्राइएज सेंटर या कोविड अस्पताल भेजा जाएगा। घर-घर जाने वाली टीमें प्रत्येक घर में आईईसी पंपलेट बांटेंगी। इनमें मंडल व जिला कोविड कंट्रोल रूम के नंबर व अन्य कोविड प्रबंधन संबंधित सूचना होगी। घर में आइसोलेट चल रहे कोविड मरीजों को जरूरी दवाइयों पर आधारित किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी जिला उपायुक्तों को इस अभियान को 13 मई शाम को समाप्त करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed