फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   frie station

Jammu News: खौड़ में स्थायी तौर पर फायर स्टेशन बनाएं

विज्ञापन
frie station
ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ के किसानों को गर्मी के मौसम में आग लगने की चिंता बनी रहती है क्योंकि गर्मी में क्षेत्र के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में आए दिन आग की घटनाएं होती रहती है।
विज्ञापन

इससे जान माल का बहुत नुकसान हो जाता है, इसलिए क्षेत्र के लोगों ने खौड़ में स्थायी तौर पर फायर स्टेशन बनाने की मांग की है। स्थानीय निवासी गार सिंह, मोहित शर्मा, किसान बलवान सिंह, बिट्टू सिंह, सुरेश कुमार, वरिंदर कुमार व रमन शर्मा आदि ने बताया कि जब भी खौड़ क्षेत्र में आगजनी की घटना घटती है तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को अखनूर से बुलाना पड़ता है। इसके लिए पहले वे खौड़ पुलिस स्टेशन में सूचित करते हैं और उसके बाद पुलिस अखनूर में सूचित करती है। तब जाकर गाड़ी पहुंचती है। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पंहुचती है, तब तक आग से सब कुछ राख हो जाता है। लोगों ने बताया कि खौड़ में तकरीबन 30 किलोमीटर का दायरा है। अगर क्षेत्र के किसी भी गांव में आगजनी की वारदात हो जाती है तो दमकल विभाग की गाड़ी के लिए खौड़ के लोगों को पुलिस स्टेशन खौड़ में सूचित करना पड़ता है। खौड़ पुलिस अखनूर में सूचित करती है अखनूर से तीस किलोमीटर गाड़ी चल कर खौड़ पहुंचती है और उसके बाद घटनास्थल पर तब तक सब कुछ जलकर राख हो जाता है, इसलिए हमारी मांग है कि खौड़ में ही एक स्थायी फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed