फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fraud

नौकरी के नाम पर 20 लाख ठगे, तीन सैन्य कर्मियों पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
fraud
जम्मू। बीआरओ में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अखनूर के कुछ युवाओं ने क्राइम ब्रांच जम्मू में इसकी शिकायत दर्ज कराई। युवाओं के मुताबिक सेना की 107 इंजीनियरिंग रेजिमेंट के सैन्य कर्मी हसुदीन चांद निवासी अहमदनगर (महाराष्ट्र), हवलदार जसवीर सिंह और राजिंदर प्रसाद निवासी नौशेरा ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये लिए। यह शिकायत अखनूर के रहने वाले मंदीप सिंह और अन्य युवाओं ने की है। आरोपियों ने पीड़ित युवाओं से कहा कि उन्हें बीआरओ में नौकरी दिलाएंगे। इसके लिए 20 लाख रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता मंदीप ने बताया गया कि 107 इंजीनियरिंग रेजिमेंट में मुंबई में तैनात हसुदीन ने उनसे कहा कि सेना भर्ती के लिए पुणे आना है। यहां उनका टेस्ट होगा। इसके लिए बाकायदा कॉल लेटर आएगा। बदले में 20 लाख रुपये लिए गए। बैंक से पीड़ित युवाओं ने आरोपी के खाते में 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब कॉल लेटर लेकर वे संबंधित विभाग में पहुंचे तो इस फर्जीवाड़े का पता चला। क्राइम ब्रांच की जांच में पीड़ितों की ओर से लगाए गए आरोपी सही पाए गए। क्राइम ब्रांच ने वीरवार को इसे लेकर केस दर्ज कर लिया। मामले में तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed