{"_id":"651b3576a41129e84c07e245","slug":"fraud-case-jammu-news-c-10-1-jmu1037-214656-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फर्जी अधिवक्ता बनकर ठगे 1500 रुपये, काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फर्जी अधिवक्ता बनकर ठगे 1500 रुपये, काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नवाबाद पुलिस ने फर्जी अधिवक्ता बनकर लोगों से ठगी करने पर मामला दर्ज किया है। तानिया शर्मा निवासी बिलावर ने आरोप लगाया है कि ज्यूल चौक में एटीएम बूथ में आई थी। वहां आरोपी ने कहा कि 1500 रुपये कैश दे दो। मोबाइल के माध्यम से आपके खाते में राशि भेजता हूं। राशि वापस करने पर नेटवर्क का बहाना लगाया और एकदम स्कूटी में बैठकर भाग गया। इसके बाद शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी सरजीव सिंह निवासी जेके कॉलोनी पलौड़ा को हिरासत में लिया। आरोपी खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बता रहा है मगर अब तक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इससे पहले भी तीन के करीब शिकायत पहुंची हैं जिन पर आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार कभी आरोपी मां बीमार होने का हवाला देकर लोगों से कैश वसूलता है तो कभी बीमारी का कहकर। अकसर एटीएम बूथ के बाहर ही ठगी को अंजाम देता है। कई लोग झांसे में आ जाते हैं।