फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fourth Khelo India Winter Games begin in leh ladakh on feb 2

लद्दाख: लेह में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का शुभारंभ, पहले दिन आइस हॉकी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 02 Feb 2024 04:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 04:06 PM IST
सार

शीतकालीन खेलों का प्रथम चरण पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दो से छह फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
fourth Khelo India Winter Games begin in leh ladakh on feb 2
खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 - फोटो : डीपीआईआर, लेह

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश के लद्दाख के जिला लेह में शुक्रवार को चौथे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का शुभारंभ हुआ। लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बीडी मिश्रा ने किया।

विज्ञापन


शीतकालीन खेलों का प्रथम चरण पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दो से छह फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। दूसरा चरण 21 से 25 फरवरी तक जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

लेह में आइस हॉकी और स्पीड स्केटिंग की स्पर्धाएं होंगी। वहीं, गुलमर्ग में स्की पर्वतारोहण, अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, नॉर्डिक स्की और गंडोला स्पर्धा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र की परंपरा और जैव-विविधता को ध्यान में रखते हुए, खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 का शुभंकर एक हिम तेंदुए को बनाया गया है। इसे 'शीन-ए शी' या लद्दाख क्षेत्र में शान नाम दिया गया है। खेलों का लोगो प्रमुख रूप से भारतीय तिरंगे के साथ यहां की मनोरम भूमि की विशिष्टता और विविध खेलों को दर्शाता है। इस लोगो को इन खेलों के आयोजन स्थल लेह के चानस्पा की एक पर्वतीय चोटी पर धर्मचक्र के साथ पूर्णता प्रदान की गई है।

लद्दाख में पहली बार विंटर गेम्स की मेजबानी की

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024, खेलो इंडिया कैलेंडर में वार्षिक आयोजन का चौथा संस्करण हैं। 2020 से खेलों का आयोजन कर रहे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर के साथ ही साथ इस साल केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भी पहली बार इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है।  

18 फरवरी को खिलाड़ी पहुंचेंगे गुलमर्ग

जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने बताया कि गुलमर्ग में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी 18 फरवरी से यहां पहुंच जाएंगे।

दो महीने के  शुष्क मौसम से खेलों को रद्द करने के बन गए थे आसार
गुलमर्ग सहित जम्मू कश्मीर में दो महीने तक लंबे समय तक शुष्क मौसम के चलते पहले शीतकालीन खेलों पर रद्द होने के आसार बन गए थे। इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा गया था। हालांकि 26 जनवरी के बाद से प्रदेश में मौसम ने करवट बदली। गुलमर्ग और प्रदेश के बाकी हिस्सों में बर्फबारी और मैदानी हिस्सों में बारिश हुई। इससे खेलों को पुनर्निर्धारित किया गया।

गुलमर्ग में विंटर गेम्स के सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। गुलमर्ग विकास प्राधिकरण (जीडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में गुलमर्ग क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई है।

बैठक कार्यक्रम के एजेंडे की रूपरेखा बताते हुए एक संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुई। सभा में गुलमर्ग के विभिन्न होटलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने आगामी खेलों के लिए आवास व्यवस्था पर व्यापक चर्चा सुनिश्चित की। सभी होटल व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त आवास उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।

गौरतलब है कि खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स 2020 का पहला संस्करण 7 से 11 मार्च, 2020 तक गुलमर्ग में आयोजित किया गया, जिसमें देश भर से 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था।


खेलो इंडिया का दूसरा संस्करण वर्ष 2021 में आयोजित किया गया, जबकि वर्ष 2022 में, देश भर में कोविड मामलों में वृद्धि के बीच तीसरे संस्करण को स्थगित कर दिया गया। बाद में, गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का तीसरा संस्करण 2023 में आयोजित किया गया जिसमें खिलाड़ियों, पर्यटकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed