फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fourteen new corona cases found in kahsmir on friday

कोरोना से एक की मौत, 14 नए संक्रमित मिले, प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 328

Fri, 17 Apr 2020 08:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
fourteen new corona cases found in kahsmir on friday
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाा

प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित (सोपोर) बारामुला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में यह पांचवीं मौत है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 14 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। ये सभी मामले कश्मीर संभाग से आए। इस बीच सीडी अस्पताल जम्मू से चार पॉजिटिव लोगों को रिकवर होने पर छुट्टी दी गई। अब तक पूरे प्रदेश में 42 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में कुल 328 मामले पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें 281 मामले सक्रिय हैं। जिसमें जम्मू संभाग में 40 और कश्मीर संभाग में 241 मामले हैं। वहीं, उत्तरी कश्मीर में लॉकडाउन का उल्लंघन कर नमाज पढ़ने से पहुंचे लोगों को मना करने पर किए गए पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन


जेवीसी स्किम्स बेमिना की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाफिया देवा ने बताया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शुक्रवार को हुई। उसे दो अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं स्किम्स बेमिना के प्रिंसिपल डॉ. रेयाज उनतू ने बताया कि मरने वाले बुजुर्ग मरीज को कोरोना के अलावा और भी बीमारियां थीं। वह एक चेन स्मोकर था और उसे एक गंभीर रोग था। इतना ही नहीं वह अस्थमा और बीपी से भी ग्रस्त था। 
विज्ञापन



उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल इलाके के गानिस्टान में शुक्रवार को एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए 200 से अधिक लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन कर 200 लोग नमाज पढ़ने पहुंच गए थे जिन्होंने पथराव किया। पथराव करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्रीनगर के सोनवार में मस्जिद में नमाज पढ़ने पर इमाम समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

राजोरी कोरोना मुक्त जिला बना
जिला राजोरी के मंजाकोट क्षेत्र के दो पॉजिटिव मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही यह जिला कोरोना मुक्त हो गया है। एक मरीज पहले ही स्वस्थ होकर घर पहुंच गया है। यहां से कोरोना के तीन मरीज सामने आए थे। इसके बाद मंजाकोट इलाके को रेड जोन घोषित कर विशेष एहतियात बरता गया। इसके बाद यहां कोई नए मामले सामने नहीं आए।   

एक और कोविड अस्पताल घोषित
इस बीच गांधीनगर न्यू मेटरनिटी हास्पिटल को कोविड अस्पताल लेवल दो घोषित किया गया है। इसमें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जम्मू के अधीक्षक की देखरेख में उप अधीक्षक डॉ. दीपक कपूर को श्रम शक्ति व अन्य दूसरे इंतजामों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


प्रदेश में नए 1129 लोगों को निगरानी में लिया गया
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1129 संदिग्ध मामलों को निगरानी में लिया गया। अब तक पॉजिटिव मामलों, उनके संपर्क में रहने वाले और विदेश यात्रा से जुड़े 59,205 मामलों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 7,631 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 281 को अस्पताल में आइसोलेशन, 260 को अस्पताल में  क्वारंटीन, 27,366 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इनमें 23,662 ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक कुल 6,438 सैंपलों में से 6,110 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 328 पॉजिटिव हुए हैं और इनमें मौजूदा 281 मामले सक्रिय हैं। अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से जम्मू संभाग में एक और कश्मीर संभाग में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू संभाग में 13 और कश्मीर में 29 लोग रिकवर हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed