{"_id":"5e9df6488ebc3ed56114140e","slug":"fourteen-corona-positive-patients-found-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Jammu Kashmir: कश्मीर में मिले 14 और पॉजिटिव केस, कुल मरीजों की संख्या हुई 368","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Jammu Kashmir: कश्मीर में मिले 14 और पॉजिटिव केस, कुल मरीजों की संख्या हुई 368
Tue, 21 Apr 2020 12:51 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में लोगों का कोरोना की चपेट में आना जारी है। सोमवार को कश्मीर में 14 नए पाजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में अब तक 368 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें जम्मू संभाग से 55 और कश्मीर से 313 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
नए संक्रमित मामलों में स्किम्स श्रीनगर में 9 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुपवाड़ा के रेड जोन अंधेरहामा में दो और लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। कुपवाड़ा से 27 मामले सक्रिय हैं और 6 पॉजिटिव मरीजों को रिकवर कर लिया गया है। डीसी कुपवाड़ा के अनुसार 3 मई तक लॉकडाउन के दौरान किसी भी बाहरी मूवमेंट पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने लोगों से जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है। इस बीच लखनपुर से लेकर लद्दाख तक लाकडाउन रहा।
विज्ञापन
निगरानी मामलों में गिरावट, 443 नए मामले
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के बीच राहतभरी खबर यह है कि रोजाना हजारों में संदिग्ध मरीजों के बजाय अब यह संख्या सैकड़ों में पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 443 नए संदिग्ध मरीज निगरानी में लिए गए, जो पिछले कई दिनों के मुकाबले कम थे। अब तक पॉजिटिव, उनके संपर्क में रहने वाले और विदेश यात्रा वाले मामलों में 61774 मामलों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 6463 घर पर क्वारंटीन, 292 अस्पताल में आइसोलेशन, 229 अस्पताल में क्वारंटीन और 20115 को घर पर सर्विलांस लिया गया है। इनमें 34670 लोगों ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है।
विज्ञापन
अब तक 8612 कोरोना टेस्ट किए गए हैं, जिसमें 8244 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 368 पॉजिटिव मामलों में से 292 सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग में 41 और कश्मीर में 251 मामले हैं। जम्मू संभाग में 13 और कश्मीर में 58 पॉजिटिव मामलों में पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमण से एक और कश्मीर में चार मौतें हुई हैं।