फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four thousand security personnel will be deployed in security of pm modi on jammu kashmir visit

4000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहेंगे प्रधानमंत्री, जम्मू-कश्मीर में 3 फरवरी को है रैली

Tue, 29 Jan 2019 11:52 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 29 Jan 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार
  • केंद्रीय सुरक्षाबल, सेना, बीएसएफ और राज्य पुलिस ने संभाला मोर्चा
  • स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के अधिकारियों ने किया विजयपुर का दौरा
loader
four thousand security personnel will be deployed in security of pm modi on jammu kashmir visit
Narendra Modi - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयपुर दौरे को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की जाएंगी। लगभग 4 हजार सुरक्षा कर्मियों के अभेद घेरे में पीएम मोदी की रैली होगी। पूरे सांबा जिले से लेकर कठुआ के लखनपुर तक नेशनल हाईवे पर सिक्योरिटी कड़ी रहेगी। 


स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के अधिकारियों ने भी रैली स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा बंदोबस्त की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, सांबा जिले की 10 पुलिस कंपनियां पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात रहेंगी। इसके अलावा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप, सीआईएसएफ, बीएसएफ, सेना की टुकडि़यां भी मोर्चा संभालेंगी।

 
सांबा बार्डर से हाईवे तक सभी चेक प्वाइंट पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। वेन्यू स्थल को 20 दिन पहले ही सील कर दिया गया था। सांबा के एसएसपी कौशल शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। 

अभेद सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। बार्डर से लेकर शहर तक अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। केंद्रीय बल और राज्य पुलिस मिलकर सुरक्षा बंदोबस्त कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed