{"_id":"64580c4605f61ff3e302bbf4","slug":"four-smugglers-husk-kashmir-punjab-jammu-news-c-10-jam1008-111116-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर से भुक्की लेकर पंजाब जा रहे चार तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर से भुक्की लेकर पंजाब जा रहे चार तस्कर काबू
विज्ञापन
हेरोइन और भुक्की के साथ गिरफ्तार आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस ने नशा तस्करों पर रविवार को कड़ी कार्रवाई की है। गांधी नगर में पंजाब के चार नशा तस्करों को भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। सिद्धड़ा में हेरोइन और हजारों रुपये की नकदी के साथ तस्कर को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार गांधी नगर पुलिस ने शास्त्री नगर स्थित अमूल फैक्ट्री के पास हाईवे पर खड़े चार लोगों को पकड़ा है। रविवार दोपहर चारों पंजाब जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस ने पुख्ता सूचना पर तलाशी ली। इनके पास से 20 किलो भुक्की बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि ये लोग कश्मीर में मजदूरी करते हैं। मजदूरी की आड़ में पंजाब तक नशे का कारोबार करते हैं। आरोपियों में सतनाम सिंह निवासी खडूर साहिब (तरनतारन), विक्की शर्मा निवासी अपरा (जालंधर), गुरमज सिंह निवासी जसपाल (अमृतसर) और रिंकू सिंह निवासी चीमापथ, बाबा बकाला (अमृतसर) शामिल है। गुरमज सिंह और रिंकू सिंह से 14 किलो, सतनाम सिंह और विक्की शर्मा से 3-3 किलो भुक्की बरामद हुई। थाना प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि यह लोग कश्मीर में मजदूरी करते हैं। वहां से भुक्की लेकर पंजाब में बेचते हैं।
उधर, सिद्धड़ा में पुलिस ने रैका गांव के तस्कर को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी अरुण शर्मा का कहना है कि नाके के दौरान युवक भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर 90 हजार की नकदी और 2.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी ने अपना नाम अब्दुल हामिद बताया है। पता चला है कि वह क्षेत्र में युवाओं को हेरोइन बेचता है। रविवार को कहीं पर सप्लाई देकर आया था।