{"_id":"58b1c7b945bdbdbe3c575bdda49f00df","slug":"four-people-scorched-in-lpg-cylinder-blast-at-bhadrawah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से 4 झुलसे, हेलीकाप्टर से जम्मू लाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर फटने से 4 झुलसे, हेलीकाप्टर से जम्मू लाए गए
ब्यूरो/अमर उजाला, भद्रवाह
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के चार सदस्य बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। आननफानन में सभी को भद्रवाह उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें हेलीकाप्टर से मेडिकल कालेज जम्मू ले जाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के ईदगाह मोहल्ले की रहने वाली गुलशन बेगम (29) मंगलवार की दोपहर दो बजे खाना बना रही थी। घर के सदस्य अरशद अहमद (20), सुमीर अहमद (19) और दो साल की बच्ची घर में ही थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और इसमें आग लग गई। घर के सदस्यों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसी दौरान किचन में रखे अन्य सामान में भी आग लग गई।
विज्ञापन
आग बढ़ने के साथ ही सिलेंडर फट गया। इसकी चपेट में घर के चारों सदस्य आ गए। सभी बुरी तरह झुलस गए हैं। आग में घिरा देख उन्होंने बमुश्किल जान बचाई। आग को देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसके साथ ही दमकल विभाग को खबर दी गई।
स्थानीय लोगों ने सभी को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत बेहद गंभीर पाई गई। इसके बाद सभी को एयर फोर्स के हेलीकाप्टर से जीएमसी जम्मू ले जाया गया। उधर, दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घर में रखा सामान राख हो गया है।