फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four more LeT terrorists killed in Shopian civilian killed in clashes

शोपियां में लश्कर के चार और आतंकी ढेर, जनाजे में भड़की हिंसा, एक की मौत

Sat, 04 Aug 2018 10:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 04 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Four more LeT terrorists killed in Shopian civilian killed in clashes
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने 10 घंटे चली मुठभेड़ में शनिवार को लश्कर के चार और आतंकियों को मार गिराया। इसी ग्रुप के एक आतंकी को शुक्रवार देर रात ढेर किया गया था। छह अन्य भागने में कामयाब रहे। शोपियां में मुठभेड़ की खबर फैलते ही स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर आपरेशन में रुकावट डालने की कोशिश की। वहीं, शोपियां के मलिकगुंड में आतंकियों के जनाजे के बाद हिंसा भड़क उठी। भीड़ ने जवानों पर पथराव किया और फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलवामा के एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


शोपियां के किलूरा गांव में लश्कर के एक बड़े ग्रुप की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 44 राष्ट्रीय राइफ ल्स, एसओजी और सीआरपीएफ  के जवानों ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे आतंकियों का ठिकाना बने मकान को घेर लिया। एक आतंकी ने फायरिंग करते हुए अन्य साथियों को भगाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने आतंकी उमर मलिक (मलिकगुंड निवासी) को शुक्रवार रात ही ढेर कर दिया। शनिवार सुबह फिर शुरू हुए ऑपरेशन में मारे गए चार आतंकियों में गनावपोरा का अर्शिद अहमद, मलिकगुंड का वकार अहमद, लोस्दंयु का एजाज अहमद व जफ र पॉल थे। 
विज्ञापन


उत्पाती भीड़ पर दागे आंसू गैस के गोले
मुठभेड़ में रुकावट डालने के लिए पथराव कर रही भीड़ पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग भी की। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। शुरुआत में एक युवक के मारे जाने की खबर मिली थी, जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 घंटे में 9 आतंकी किए ढेर
घाटी में पिछले 48 घंटों में सुरक्षा बलों ने तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में 9 आतंकियों को मार गिराया है। शोपियां से पहले उत्तरी कश्मीर के सोपोर व कुपवाड़ा में दो-दो आतंकी ढेर किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed