{"_id":"6286a2ef0fa4a7560c3ca0da","slug":"four-lashkar-terrorists-and-one-helper-arrested-in-attack-on-liquor-shop-in-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K News : बारामुला में शराब की दुकान पर हमले में लश्कर के चार आतंकी और एक मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K News : बारामुला में शराब की दुकान पर हमले में लश्कर के चार आतंकी और एक मददगार गिरफ्तार
Fri, 20 May 2022 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 May 2022 01:35 AM IST
सार
हमले के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने लश्कर-टीआरएफ के फैलकॉन स्क्वायड का किया भंडाफोड़। इनके कब्जे से 5 पिस्तौल, 23 ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी और बरामद हथियार...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के दीवानबाग इलाके में शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमले की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा ली है। पुलिस ने हमले में शामिल आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा-टीआरएफ के फैलकॉन स्क्वाड का भंडाफोड़ किया है। इस स्क्वायड के चार आतंकियों समेत एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 5 पिस्तौल, 23 ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
बारामुला के एसएसपी रईस मोहम्मद भट ने बताया कि 17 मई की शाम करीब 8 बजे मोटरसाइकिल पर सवार आतंकवादी दीवान बाग बारामुला में नई खुली शराब की दुकान पर पहुंचे। बाइक के पीछे बुर्का पहने बैठा आतंकी उतरा और दुकान की छोटी सी खिड़की से अंदर एक ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। धमाके में दुकान के चार कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और सेना ने तुरंत जीएमसी बारामुला पहुंचाया। इनमें से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल को श्रीनगर के शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) रेफर किया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी के मुताबिक मामले की जांच के दौरान अपराध स्थल पर विभिन्न साक्ष्यों का मूल्यांकन और विश्लेषण किया गया। इसमें ग्रेनेड लीवर सहित कु छ महत्वपूर्ण सुराग सामने आए। आसपास के कैमरों से सीसीटीवी फुटेज भी ली गई, जिससे घटना से पहले और बाद के क्रम को दोहराने में मदद मिली। एसएसपी के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की गई। इसमें लश्कर-टीआरएफ के फैलकॉन स्क्वाड मॉड्यूल के 4 आतंकवादियों और एक मददगार को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन
हमले में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद
एससपी ने बताया कि आतंकवादियों के खुलासे पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई और एक मोटरसाइकिल (जेके05एफ4822) को बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए किया गया था। एसएसपी ने कहा कि इन आतंकवादियों ने शराब की दुकान पर हमला करने से कु छ दिन पहले हथियारों और विस्फोटकों की खेप हासिल की थी। यह समूह पहले भी विभिन्न आतंकवादी कृत्यों में शामिल रहा है।
इनमें बारामुला शहर में पिछले साल हुआ ग्रेनेड हमला, बारामुला और उसके आसपास फायरिंग की विभिन्न घटनाएं, प्रतिबंधित हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी आदि शामिल हैं। इन आतंकियों को सीमा पार से आकाओं ने हमले के निर्देश दिए थे। मामले में जांच जारी है। और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।