फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four deaths due to corona in the state, 170 new cases

प्रदेश में कोरोना से चार की मौत, 170 नए मामले

विज्ञापन
Four deaths due to corona in the state, 170 new cases
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 170 नए मामले आए। कश्मीर से 128 और जम्मू संभाग से 42 लोग संक्रमित पाए गए। नए मामलों एक डॉक्टर, दो बच्चे, 14 सीआरपीएफ कर्मी और एक पुलिस जवान शामिल हैं। इसके साथ ही कश्मीर संभाग में चार मरीजों की मौत भी हुई है। राहत की बात यह कि 101 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें जम्मू संभाग के पचास और कश्मीर संभाग के 51 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8020 पर पहुंच गया है। ताजा मामलों की बात करें तो शुक्रवार को श्रीनगर से 41, बारामूला से 21, कुलगाम से पांच, शोपियां से एक, अनंतनाग से 21, कुपवाड़ा से 24, बडगाम से पांच, बांडीपोरा से दो, गांदरबल से आठ मामले आए हैं। जम्मू संभाग से उधमपुर जिले से दो, जम्मू से 13, कठुआ से दस, रामबन से तीन, सांबा से छह, राजोरी से तीन, डोडा से तीन और किश्तवाड़ से दो मामले आए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कुल 5075 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव केस 2825 हैं। इनमें कश्मीर संभाग में 2401 और जम्मू संभाग में 424 एक्टिव मामले हैं। वहीं कश्मीर संभाग में अब तक 105 और जम्मू संभाग में 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक तीन लाख 85 हजार 501 टेस्ट
जम्मू-कश्मीर में अब तक तीन लाख 85 हजार 501 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए हैं। इनमें से 377482 की रिपोर्ट निगेटिव रही है और 8019 टेस्टों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 40929 लोग घर पर क्वारंटीन हैं और 2825 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में 39 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed