{"_id":"608d9ff58ebc3e8d2d43a9da","slug":"four-corona-patients-died-in-batra-hospital-accused-of-not-getting-oxygen-jammu-city-news-jmu2345367164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बत्रा अस्पताल में चार कोरोना मरीजों की मौत, ऑक्सीजन न मिलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बत्रा अस्पताल में चार कोरोना मरीजों की मौत, ऑक्सीजन न मिलने का आरोप
विज्ञापन
जम्मू। आचार्य श्री चंद्र कॉलेज आफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (एस्कॉम्स) सिद्दड़ा में चार कोरोना मरीजों की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीजों की मौत ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने से हुई है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन सप्लाई न होने से मौत के आरोप को खारिज किया है। उधर सूचना विभाग की ओर से भी सफाई दी गई है कि एस्कॉम यानी बत्रा अस्पताल में चार मरीजों की मौत रूटीन चिकित्सा कारणों से हुई है। अस्पताल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है।
एक मरीज की तीमारदार ने कहा कि पिछले 17 दिन से उनके परिजन का उपचार बत्रा अस्पताल में चल रहा था। ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने से मरीज की सांस फूली और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल के प्रिंसिपल पवन मल्होत्रा ने कहा कि चार मरीजों की मौत हुई है। यह कहना कि मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है, यह सही नहीं है। प्रिंसिपल मल्होत्रा ने कहा कि अस्पताल में 32 कोविड मरीजों का उपचार चल रहा है और ऑक्सीजन की सप्लाई नियमित बनी हुई है। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के चलते फिलहाल नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा, जो मरीज भर्ती भी हैं, उनके परिवार वालों से कहा गया है कि अगर चाहें तो किसी और अस्पताल में भी उपचार करवा सकते हैं।
---
सरकार का पक्ष
बत्रा अस्पताल में मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान अस्पताल को 253 सिलिंडर ऑक्सीजन सप्लाई की गई। ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर ही इन सिलिंडर को रिफिल भी करवाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से ऑक्सीजन आपूर्ति की लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे में ऑक्सीजन किल्लत की अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाए।