फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four arrest in rs pura

व्यापारी से लूट मामले में चार आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
four arrest in rs pura
आरएस पुरा। व्यापारी कमल कुमार गुप्ता पर हमला कर लूटने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरएस पुरा थाने में इस मामले को लेकर पहले ही एफआईआर दर्ज है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में लवप्रीत कुमार उर्फ प्रीत, अमन शर्मा, अजय कुमार, पंकज कशयप उर्फ पंकू शामिल हैं। पता चला है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर धारदार हथियार के साथ छीनी गई कार भी बरामद की गई। आरएस पुरा पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। चारों आरोपी कहां के रहने वाले हैं और कहां से पकड़े गए, इसके बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

बता दें, सोमवार शाम को आरएस पुरा में सिमेंट सरिया का कारोबार करने वाले व्यापारी कमल कुमार गुप्ता पर आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर गांव ठिकरिया के पास तीन अज्ञात लोगों ने हमला किया था। आरोपी ढाई लाख रुपये की नगदी व कार लेकर भाग गए थे। दूसरे दिन गांव वग्गाजना के पास नहर के किनारे कार को बरामद किया गया था। व्यापारी से लूट के बाद आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed