फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four ambulances deployed to help passengers on NH

एनएच पर यात्रियों की मदद के लिए चार एंबुलेंस तैनात

विज्ञापन
Four ambulances deployed to help passengers on NH
जम्मू। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वामित्व वाली कंपनी नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग जम्मू की निदेशक डॉ. रेणु शर्मा को चार एंबुलेंस सौंपी। इन एंबुलेंस का उपयोग कोरोना मरीजों के साथ-साथ नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों में घायल मरीजों की सहायता में किया जाएगा।
विज्ञापन

कॉरपोरेशन की तरफ से मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने स्वास्थ्य विभाग की निदेशक रेणु शर्मा को चार एंबुलेंस की चाबी सौंपी। इस अवसर पर मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने एनएचआईडीसीएल की तरफ से कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से सुसज्जित चार एंबुलेंस सौंपने के कार्य की सराहना की। स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. रेणु शर्मा ने भी एनएचआईसीएल की सराहना की। इस अवसर पर एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक समन्वय और प्रशासन कर्नल हीरा लाल व अन्य अधिकारी व स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed