फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   foundation day of Jammu Kashmir UT

विकसित भारत में नए जम्मू कश्मीर का हो रहा निर्माण: सिन्हा

विज्ञापन
foundation day of Jammu Kashmir UT
केंद्र शासित प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में बोले एलजी-1.3 करोड़ नागरिकों को उनके सपनों को नए पंख मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के नागरिकों को बधाई दी। साथ ही राज्य की विकास यात्रा को साझा किया। कहा कि पिछले 4 वर्षों में राष्ट्र के मुकुट रत्न की भव्यता और दिव्यता को एक नई पहचान मिली है। 1.3 करोड़ नागरिकों जो हमारे सच्चे कर्मयोगी हैं, को उनके सपनों को नए पंख मिले हैं।

उन्होंने शांतिपूर्ण और समृद्ध जम्मू कश्मीर के निर्माण में उनके योगदान, प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए नागरिकों, जन प्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों, पुलिस और सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर ने अपना पूर्ण गौरव हासिल किया है। हमने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और विकसित भारत में एक नए जम्मू-कश्मीर का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र जिसने लगभग 70 वर्षों तक अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया, को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है। मानवतावाद, सांप्रदायिक सद्भाव और शांति के सदियों पुराने आदर्श स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग और पर्यटन क्षेत्र प्रभावशाली वृद्धि दिखा रहे हैं। पूरे यूटी में नया बुनियादी ढांचा बनाया जा रहा है। यह नई गतिशीलता 1.3 करोड़ नागरिकों के समर्पण, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन की प्रगतिशील नीतियों पर प्रकाश डाला जिसने गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाया है। कहा कि आम आदमी हमारे विकास एजेंडे के केंद्र में है। सभी के लिए समान विकास, गतिशील ग्रामीण अर्थव्यवस्था, युवाओं, महिलाओं और किसानों का सशक्तिकरण, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करने के लिए सामाजिक क्षेत्र में उपलब्धि पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। उपराज्यपाल ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एक ई-बुक - 4 साल बेमिसाल- जर्नी ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन भी जारी की। जम्मू-कश्मीर की परिवर्तनकारी यात्रा पर सूचना विभाग द्वारा एक वृत्तचित्र फिल्म भी प्रदर्शित की गई।कलाकारों के प्रभावशाली प्रदर्शन ने जम्मू कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में मेयर जुनैद अजीम मट्टू, उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed