{"_id":"617e704735e4ec052949e162","slug":"former-minister-prem-sagar-and-former-mla-kamal-arora-among-dozens-leader-joins-bjp-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रेम और कमल ने थामा भाजपा का दामन, राणा के समर्थन में दोनों ने दिया था इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रेम और कमल ने थामा भाजपा का दामन, राणा के समर्थन में दोनों ने दिया था इस्तीफा
Sun, 31 Oct 2021 04:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 31 Oct 2021 04:13 PM IST
सार
पूर्व मंत्री प्रेम सागर और पूर्व विधायक कमल अरोड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। नेकां(नेशनल कांफ्रेंस) के पूर्व संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक प्रेम सागर अजीज ने भी नेकां से इस्तीफा दे दिया था
विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रेम सागर और पूर्व विधायक कमल अरोड़ा भाजपा में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सियासी उठापटक जारी है। रविवार को पूर्व मंत्री प्रेम सागर और पूर्व विधायक कमल अरोड़ा समेत कई अन्य नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, देवेंद्र सिंह राणा समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
सियासी गलियारों में प्रेम सागर और कमल अरोड़ा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जम्मू में पार्टी नेताओं से बैठक कर प्रदेश की सियासी नब्ज टटोली थी। इस बैठक के बाद ही कहा जा रहा था कि ये दोनों नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पुनर्गठन के दो साल: इन ऑपरेशन से टूटी आतंक की कमर, अलगाववादियों की सोच और साजिश का हुआ पर्दाफाश
विज्ञापन
नेकां(नेशनल कांफ्रेंस) के पूर्व संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक प्रेम सागर अजीज ने भी नेकां से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, कमल अरोड़ा बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र से नेकां के पूर्व विधायक हैं।