{"_id":"5b1da2e24f1c1bac6e8b72b2","slug":"former-minister-lal-singh-brother-arrested-action-on-the-use-of-abuse-for-cm-mehbooba-mufti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री लाल सिंह का भाई गिरफ्तार, सीएम महबूबा मुफ्ती के लिए अपशब्द के इस्तेमाल पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री लाल सिंह का भाई गिरफ्तार, सीएम महबूबा मुफ्ती के लिए अपशब्द के इस्तेमाल पर हुई कार्रवाई
एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 11 Jun 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
कठुआ गैंगरेपॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री लाल सिंह के भाई राजिंद्र सिंह को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ अपशब्द के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वांछित राजिंद्र सिंह उर्फ बब्बी को उदयपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसे रविवार की सुबह उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह मुंबई भागने की फिराक में था। गौरतलब है कि राजिंद्र सिंह को पकड़ने के लिए जिला पुलिस पिछले 20 दिन से छापेमारी कर रही थी। इसके साथ ही पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया था।
पुलिस ने कई टीमें बनाकर राज्य के बाहर भी छापेमारी की थी। उल्लेखनीय है कि 20 मई को पूर्व वन मंत्री चौधरी लाल सिंह की डोगरा स्वाभिमान रैली के दौरान राजिंद्र सिंह द्वारा राज्य की मुख्यमंत्री को अपशब्द के इस्तेमाल से संबंधित एक वीडियो वारयल हुआ था, जिसके बाद हीरानगर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ब्यूरो