फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Former IPS officer Basant Rath registers himself as BJP activist online Party says no place for indiscipline

J&K: बसंत रथ ने भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर कराया ऑनलाइन पंजीकृत, पार्टी बोलीं- अनुशासनहीनता के लिए जगह नहीं

Thu, 10 Aug 2023 05:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 10 Aug 2023 05:58 PM IST
सार

बसंत रथ ने खुद को ऑनलाइन भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पंजीकृत किए जाने का दावा किया। इससे जुड़ी एक पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं, इस मामले में भाजपा का कहना है कि पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। 

विज्ञापन
Former IPS officer Basant Rath registers himself as BJP activist online Party says no place for indiscipline
Basant Rath (File) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी बसंत रथ को समय से पहले सेवानिवृत्त कर दिया है। सात अगस्त को जारी गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने जनहित में बसंत रथ को तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त किया है। बसंत रथ वर्ष 2000 बैच के अरुणाचल प्रदेश, गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने उन्हें कदाचार और खराब आचरण के मामले में निलंबित किया था।

विज्ञापन


गुरुवार को बसंत रथ ने खुद को ऑनलाइन भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पंजीकृत किए जाने का दावा किया। इससे जुड़ी एक पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं, इस मामले में भाजपा का कहना है कि पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। 
विज्ञापन


रथ के पार्टी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के जम्मू-कश्मीर के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि कोई भी ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करके भाजपा के सदस्य के रूप में शामिल हो सकता है। यह पार्टी नेतृत्व है जो अंततः निर्णय लेता है कि व्यक्ति को शामिल किया जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा, 'भाजपा में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। उन्हें (रथ को) अनुशासनहीनता के कारण समय से पहले सेवानिवृत्ति दे दी गई है।' रथ ने पिछले साल जून में सेवा से इस्तीफे की घोषणा की थी और बाद में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला या पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की महबूबा मुफ्ती के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed