फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   former indian cricket player kapil dev speaks on afridi tweet

अफरीदी द्वारा कश्मीर को लेकर दिए गए बयान पर कपिल देव का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात

Wed, 04 Apr 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 04 Apr 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
former indian cricket player kapil dev speaks on afridi tweet
kapil dev - फोटो : ANI

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाक का पक्ष लेते हुए भारत के खिलाफ एक अपत्तिजनक ट्वीट किया था। जिसके बाद से ही भारत में उनकी काफी किरकरी हुई है। सोशल मीडिया पर भी अफरीदी को जमकर लताड़ लगाई जा रही है।

विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी कपिल देव ने आज  कश्मीर के मुद्दे पर अफरीदी द्वारा दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि ' कौन है वो, आप लोग उसे इतना महत्व क्यों दे रहे हैं, ऐसे लोगों को इतना महत्व नहीं देते हैं। गौरतलब है कि अफरीदी के इस बयान का भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी जवाब दिया है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि देश के विरोध में कहीं जाने वाली किसी भी बात का मैं समर्थन नहीं करूंगा। बता दें कि अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि , 'भारत के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। वहां पर आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी सत्ता द्वारा बेगुनाहों को मार दिया जाता है।

आश्चर्य होता है कि UN और दूसरी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कहां हैं और ये संस्थाएं खूनखराबा रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठा कर रही है।' इस बयान पर पहले ही गौतम गंभीर जमकर अफरीदी की खिल्ली उड़ा चुका हैं।

गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'मीडिया मुझसे शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने के लिए कह रही है। क्या कहूं। अफरीदी केवल यूएन की तरफ देख रहे हैं। उनके शब्दों में यूएन का मतलब उनके पुराने शब्दकोश में 'अंडर नाइनटीन' है, जो उनकी एज ब्रैकेट है।


मीडिया रिलेक्स रहे। वह डिसमिस पर नो बॉल का जश्न मना रहे हैं।' गौरतलब है कि ये पूरा मामला 1 अप्रैल के दिन जम्मू-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग में में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में 12 आतंकी मारे गिराने के बाद शुरू हुआ। इस ऑपरेशन में सेना के तीन जवान सहित 5 अन्य नागरिकों की भी मौत हुई थी, जबकि 100 से अधिक घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed