{"_id":"6060bc2c8ebc3e8d2d4399b9","slug":"former-chief-minister-mehbooba-mufti-says-not-by-lifting-a-stone-and-a-gun-peace-will-solve-the-problem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, पत्थर-बंदूक उठाने से नहीं, शांति से समस्या का समाधान होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, पत्थर-बंदूक उठाने से नहीं, शांति से समस्या का समाधान होगा
Mon, 29 Mar 2021 12:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : ANI
पत्थर और बंदूक उठाने से किसी समस्या का समाधान नहीं होगा। हम अपनी बात शातिंपूर्ण तरीके से रख सकते हैं। कुछ लोग चाहते हैं कि घाटी के लोग बंदूक उठाएं, ताकि यहां के युवाओं पर पीएसए (सार्वजनिक सुरक्षा कानून )लगाया जाए।
यह बात पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा कहते हैं, हम शांति चाहते हैं, लेकिन हम बाजवा से कहते हैं कि बातचीत के सभी रास्तों को खोला जाए।
भारत और पाकिस्तान में बातचीत के बिना जम्मू-कश्मीर में शांति नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि पीडीपी के नेताओं मेरे मामा नईम अख्तर और वहीद पारा को गिरफ्तार किया गया। मुझे एजेंसी से समन आता है। ईडी मुझसे पूछती है कि जो आप के पास सीक्रेट फंड कहां से आए? उनका हिसाब दें।
विज्ञापन
मैं इन सब चीजों का डटकर मुकाबला करूंगी। मुझे आप कार्यकर्ताओं और लोगों का साथ चाहिए। मैं अकेले कुछ नहीं कर सकती। पीडीपी ही जम्मू-कश्मीर के लोगों की बात रख सकती है। कुछ लोग कहते हैं कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाए। मैं कहती हूं कि राज्य का दर्जा नहीं जब तक हमें हमारी पहचान नहीं मिलती, तब तक हम लड़ते रहेंगे। पीडीपी के नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिए तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज बजरी और रेत के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता की कम टूट गई है।

Trending Videos
कृष्णा ढाबे के मालिक के घर पहुंचीं मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने रविवार को आतंकवादियों द्वारा मारे गए कृष्णा ढाबे के मालिक के बेटे आकाश मेहरा के श्रीनगर स्थित घर पहुंच कर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। आकाश को 17 फरवरी को गोली मार दी गई और गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उन्होंने 28 फरवरी को असपताल में दम तोड़ दिया था। महबूबा ने शोक संतप्त परिवार के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए संवेदनाएं की। उनके साथ पीडीपी महासचिव महबूब बेग भी थे।