{"_id":"cdd34e6e1a3a09dfc6b48679636e3cef","slug":"former-army-men-who-burnt-the-medals-are-inspired-from-politics-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडल जलाने वाले पूर्व सैनिक सियासत से प्रेरित : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडल जलाने वाले पूर्व सैनिक सियासत से प्रेरित : भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा एक्स सर्विस मैन सेल के प्रदेश संयोजक ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने केंद्र सरकार की ओर से वन रैंक वन पेंशन का सालों से लंबित मुद्दा हल करने के बावजूद नई दिल्ली के जंतर-मंतर में मेडल जलाने वाले कुछ पूर्व सैनिकों की कारस्तानी को राष्ट्र का अपमान बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कुछ पूर्व सैनिकों को कुछ सियासी पार्टियों के हाथ में खेलने और वर्तमान के तथाकथित धरना प्रदर्शनों को सियासत से प्रेरित बताया है। भाजपा पार्टी मुख्यालय में वीरवार को पत्रकार वार्ता में ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा कि पार्टी मेडल जलाने की घटना की कड़ी निंदा करती है और इसे राष्ट्र का अपमान मानती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने दशकों से लंबित पूर्व सैनिकों के वन रैंक वन पेंशन मसले का हल कर दिया है। अगर किसी को अधिसूचना के बाद भी कोई आपत्ति है तो इसका भी हल करने के लिए न्यायिक आयोग का गठन होगा।
विज्ञापन
इसके बावजूद बेबुनियाद मुद्दों को लेकर अब आंदोलन को कोई औचित्य नहीं है और यह केवल सियासत से प्रेरित होकर हो रहा है। भाजपा के उपप्रधान कर्नल उत्तम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मौजूदा समय में पूर्व सैनिकों की इतना पैसा दे रही है कि खर्च करने के बावजूद पैसा बच जाता है।
वैसे भी सेना में राष्ट्र प्रेम और मातृ भूमि की रक्षा के लिए लोग जाते है। सियासत से प्रेरित होकर किये जा रहे तथाकथित आंदोलन से देश भक्त सैनिकों का मनोबल कम नहीं किया जाना चाहिए। इस अवसर पर सूबेदार मेजर जसरोटिया भी मौजूद रहे।