{"_id":"589179e34f1c1b0b13e81886","slug":"forest-department-team-grabbed-the-bear","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के आतंक से कुलगाम के लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के आतंक से कुलगाम के लोगों को मिली राहत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
भालू
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में खूंखार भालू से आखिरकार लोगों को राहत मिल गई। वन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से भालू को बेहोश कर काबू कर लिया गया।
भालू ने दर्जन भर भेड़ बकरियों को अपना शिकार बनाया था और स्थानीय लोगों के लिए भी दहशत का सबब बना हुआ था। जानकारी के अनुसार इस भालू ने जिले के पूरे नूराबाद इलाके में अपना आतंक फैलाया हुआ था। रिहायशी इलाकों में लगातार हमले कर भालू ने स्थानीय लोगों को घरों में दुबका रखा था।
बीती रात को यह भालू वट्टू गाँव में एक रिहायशी इलाके में घुसा। इस पर लोगों ने शोर मचा दिया। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी एक टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने भालू को बेहोश कर उसे कंट्रोल रूम देवसर भेज दिया। बाद में भालू को दक्सुम के जंगलों में छोड़ दिया गया।