फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   footpath, encroachment, order

Jammu News: फुटपाथ पर कब्जे नहीं होंगे बर्दाश्त, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
footpath, encroachment, order
जम्मू। शहर के फुटपाथ पर बढ़ते अतिक्रमण और पैदल यात्रियों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने मंगलवार को पुराने शहर के सिटी चौक, ओल्ड हॉस्पिटल रोड, पुरानी मंडी व राजतिलक रोड सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर फुटपाथ और सार्वजनिक स्थलों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

दरअसल, फुटपाथ की बदहाल स्थिति और बढ़ते अतिक्रमण को लेकर 23 जून के अंक में खबर प्रकाशित करने के बाद विभाग हरकत में आया है और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है। आयुक्त ने फुटपाथ पर दुकानों का विस्तार, रेहड़ी-फड़ी और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण पैदल यात्रियों की दिक्कतों का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों और रेहड़ी संचालकों से अपील करते हुए कहा कि फुटपाथ नागरिकों के सुरक्षित आवागमन के लिए बनाए गए हैं और इन्हें अतिक्रमण मुक्त रखा जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों पर किए गए कब्जों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुरूप नगर निगम शहरभर में अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ अवैध ढांचे हटाने, सामान जब्त करने और जुर्माना लगाने जैसी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने कहा कि निगम का उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित और पैदल यात्रियों के अनुकूल बनाना है। उन्होंने नागरिकों और व्यापारिक संगठनों से सहयोग की अपील की ताकि सार्वजनिक स्थानों का उपयोग सभी के हित में सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed