फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Football teams from 8 in Jammu and Kashmir, 48 teams will participate in the championship

जम्मू-कश्मीर में फुटबॉल का महाकुंभ 8 से, चैंपियनशिप में 48 टीमें लेंगी भाग

Tue, 04 Feb 2020 06:13 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 04 Feb 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Football teams from 8 in Jammu and Kashmir, 48 teams will participate in the championship
Football - फोटो : पेक्सेल्स
फुटबॉल प्रेमियों को एक महीने तक शहर में फुटबॉल का रोमांच देखने को मिलेगा। आठ फरवरी से 27वीं स्टेट चैंपियनशिप का आगाज होगा। चैंपियनशिप में प्रदेश के सभी जिलों के  साथ विभिन्न क्लबों से ए श्रेणी की 48 टीमें भाग ले रही हैं। मुकाबले शहर के जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान और परेड फुटबॉल मैदान में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में आठ टीमें को सीधे प्री-क्वार्टरफाइनल में स्थान दिया गया है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन (जेकेएफए) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता को जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल ने प्रयोजित किया है। इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों से 14-14 टीमें भाग ले रही हैं, जबकि अन्य टीमें विभिन्न क्लब से हैं जिसमें रियल कश्मीर, जेएंडके बैंक, जेएंडके पुलिस, लोन स्टार एफसी सहित अन्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


फुटबॉल चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत खेली जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ रेफरी की नियुक्ति की गई है। प्रतियोगिता में प्रारंभिक दौर के मुकाबले 65 मिनट के होंगे, जबकि क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले 90 मिनट के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के पांच खिलाड़ी शामिल कर सकेंगी टीमें
चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीमें अपनी टीम में बाहरी राज्यों के पांच खिलाड़ी शामिल कर सकेंगी। टीम के प्लेइिंग इवेलन में प्रदेश के अधिक खिलाड़ी होने चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयनकर्ताओं की भी नजर रहेगी।

खिलाड़ियों को मिलेगा टीए-डीए
खिलाड़ियों का टीए और डीए के साथ रहने और खाने की सारी सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। जकेएफए के अध्यक्ष जमीर ठाकुर, चेयरमैन डीएफए जम्मू, नरेंद्र गुप्ता, सेक्रेटरी यूसुफ डान और अन्य सदस्यों की देखरेख में प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed