फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Football match

Jammu News: फुटबॉल में पुंछ, सांबा और जम्मू की शानदार जीत

Tue, 26 Sep 2023 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 26 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Football match
परेड फुटबॉल मैदान में अंतर जिला संभागीय स्तर फुटबॉल प्रतियोगिता हुई शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर जिला संभागीय स्तर फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। मिनी स्टेडियम परेड में अंडर-17 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले करवाए गए। यह प्रतियोगिता युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से करवाई जा रही है। इसमें जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से टीमें पहुंची हैं। सोमवार को अंडर-17 में पुंछ, अंडर-19 के दो मुकाबलों में सांबा और जम्मू ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

परेड के एस्ट्रोटर्फ फुटबॉल मैदान में अंडर-17 का मैच पुंछ और उधमपुर के बीच खेला गया। इसमें पुंछ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से जीत हासिल की। गुरकर्णवीर सिंह ने टीम के लिए दो, जबकि हर्षप्रीत सिंह, मो. रेहान और नुमान-उल-हक ने एक-एक गोल किया। पूरे मुकाबले में पुंछ के खिलाड़ी हावी रहे। वहीं, अंडर-19 में पहला मुकाबला सांबा और पुंछ के बीच हुआ, जिसमें सांबा ने 3-0 से जीत हासिल की। सांबा के लिए संजीव सिंह ने तीन, जबकि राघव वंश और वरुण सिंह ने एक-एक गोल किया। अंडर-19 में अंतिम मुकाबला जम्मू और उधमपुर के बीच हुआ। इसमें जम्मू ने उधमपुर को 4-0 से हराया। जम्मू के लिए प्रभजोत सिंह, शिवा, आदित्य और आदित्य महाजन ने एक-एक गोल किया। बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बेहतरीन खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed