{"_id":"6497d8e8ddbe626baf0ef0f6","slug":"football-activities-to-start-again-in-jammu-four-member-adhoc-committee-formed-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: फिर शुरू होंगी फुटबॉल गतिविधियां, चार सदस्यीय एडहॉक कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: फिर शुरू होंगी फुटबॉल गतिविधियां, चार सदस्यीय एडहॉक कमेटी गठित
Sun, 25 Jun 2023 11:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:34 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन की मंजूरी के साथ जिला फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफए) की चार सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू जिले में लंबे समय से ठप फुटबॉल गतिविधियां फिर से शुरू होने की उम्मीद जागी हैं। जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन की मंजूरी के साथ जिला फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफए) की चार सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें रमेश चंद्र, देवड मशी, मोहित वर्मा, कुलजीत कुमार शामिल हैं। कमेटी पर एसोसिएशन के नियमित कामकाज के साथ जिले में सुचारू फुटबॉल गतिविधियां शुरू कराने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
डीएफ से पंजीकृत 33 फुटबॉल क्लब के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें जिले में फुटबॉल खेल की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। कहा गया कि डीएफए के चुनाव पर जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। एसोसिएशन नहीं होने से फुटबॉल गतिविधियां भी ठप हैं। कमेटी ने बैठक में सभी सहयोगी सदस्यों के अनुमोदन से निर्णय लिया है कि सीनियर डिवीजन क्लबों के लिए 2023-2024 सत्र के लिए पंजीकरण आठ जुलाई तक करना होगा।
विज्ञापन