फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Food testing laboratory of Srinagar is not recognized

श्रीनगर की फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी को मान्यता नहीं, सैंपल जम्मू भेजे जा रहे

Wed, 20 Jan 2021 11:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 20 Jan 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Food testing laboratory of Srinagar is not recognized
सांकेतिक तस्वीर

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने डलगेट, श्रीनगर स्थित फूड सेफ्टी विभाग की पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी को डिनोटिफाइड कर दिया है। नेशनल एग्रिडेशन बोर्ड फॉर लेबोरेटरीज (एनएबीएल) के पास समय पर जरूरी दस्तावेज जमा न करवाने पर लेबोरेटरी को टेस्ट के लिए मान्यता नहीं दी गई है। अब कश्मीर के सभी फूड संबंधी लीगल टेस्ट मामलों में सैंपलों को पटोली मंत्रोत्रिया जम्मू स्थित लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


श्रीनगर का लेबोरेटरी प्रबंधन 15 नवंबर 2020 तक एनएबीएल से एक्रिडेशन के लिए आवेदन नहीं कर पाया। जिसके बाद नए साल में लेबोरेटरी को टेस्ट की मान्यता नहीं दी गई। कश्मीर के सभी संभागों में लीगल सैंपलों को अधिकृत करने के लिए विभागीय नोटिफाइड लेबोरेटरी में जांच करवाना जरूरी है।
विज्ञापन


हालांकि, कश्मीर में तीन मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन चल रही हैं। लेकिन वहां लीगल सैंपलों की जांच नहीं की जा सकती है। ड्रग एंड फूड कंट्रोल विभाग कश्मीर संभाग की ओर से सभी सैंपलों को जम्मू भेजा रहा है। लेबोरेटरी की नोटिफाइड प्रक्रिया में अगले कई महीने लग सकते हैं। एनएबीएल ने श्रीनगर सहित देश के अन्य कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लेबोरेटरी को भी डीनोटिफाइड किया है। ड्रग एंड फूड कंट्रोल विभाग के पास अधिकृत दोनों संभागों में दो ही लेबोरेटरी फूड संबंधी पदार्थों की टेस्टिंग के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आवेदन के लिए कोई देरी नहीं हुई, दिल्ली से रिपोर्ट देरी से पहुंची

आयुक्त फूड सेफ्टी शकील उर रहमान ने कहा कि एक्रिडेशन के लिए आवेदन कर दिया गया है। उनकी तरफ से आवेदन के लिए कोई देरी नहीं हुई है। दिल्ली से प्रोफिशेंसी की रिपोर्ट देरी से पहुंची है, जबकि जम्मू की यह रिपोर्ट पहले ही पहुंच गई थी जिससे उसके लिए समय पर आवेदन किया गया था। एमएबीएल के विशेषज्ञ कोविड व अन्य दूसरे कारणों से श्रीनगर की लेबोरेटरी तक निरीक्षण के लिए नहीं पहुंच पाए, जिससे भी आवेदन प्रक्रिया में देरी रही है। उम्मीद है जल्द एक्रिडेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed