{"_id":"57c489184f1c1b0b4b2cb999","slug":"food-craft-institute-inaugurated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू को मिला फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू को मिला फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को जम्मू के नगरोटा में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। संस्थान के जम्मू में खुलने से पर्यटन विभाग की ओर से फूड क्राफ्ट क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स यहां शुरू किए जा सकेंगे। अब तक जम्मू में केवल सर्टिफिकेट कोर्स ही हुनर से रोजगार योजना के तहत करवाए जा सकते थे।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्य मंत्री प्रिया सेठी, विधायक देवेंद्र सिंह राणा, एमएलसी रमेश अरोड़ा और चरणजीत सिंह खालसा की मौजूदगी में संस्थान का लोकार्पण करने के बाद कहा कि जम्मू को स्वतंत्र पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में इस संस्थान का खुलना बड़ा कदम है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी युवाओं में कौशल विकास करवाना चाहते हैं, ताकि रोजगार हासिल करने में परेशानी न हो।

'जम्मू में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खुलना ऐतिहासिक'
लोगों से बात करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में होटल, रेस्टोरेंट और पर्यटन के क्षेत्र में युवाओं को डिप्लोमा हासिल करने के बाद रोजगार हासिल हो पाएंगे। उन्होंने संबंधित विभाग की ओर से रिकार्ड समय में इमारत का निर्माण करवाए जाने को भी सराहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हुनर ए रोजगार योजना के तहत कोर्स पूरा करने वाले तीन विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए।
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा जम्मू में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट खुलना ऐतिहासिक है और इससे युवा रोजगार उपलब्ध करवाने वाले कोर्स कर पाएंगे। उन्होंने कहा जम्मू में आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे बड़े संस्थान खुल रहे हैं और जम्मू आने वाले सालों में शिक्षा के हब के रूप में उभरेगा।
राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने इस अवसर पर कहा कि संस्थान में टूरिस्ट फेसिलेटर्स, गार्डनिंग और लैंड स्केपिंग जैसे कोर्स करवाएं जाएंगे। इमारत का निर्माण छह करोड़ की राशि से हुआ है।