फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   food authorities to ban sale of maggi in srinagar

कश्मीर में भी मैगी की बिक्री पर लगा प्रतिबंध

Fri, 05 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 05 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
food authorities to ban sale of maggi in srinagar

मैगी प्रोडक्ट में लेड और एमएसजी जैसे खतरनाक तत्वों के पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने रियासत में मैगी की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध अगले एक महीने तक रहेगा। उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को  मैगी की बिक्री पूरी तरह रोकने की हिदायत दी है। वीरवार को मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि नेस्ले इंडिया कंपनी को निर्देश दिया गया है कि वह रियासत के मार्केट और व्यापारियों से मैगी और मैगी से संबंधित अन्य प्रोडक्ट का स्टाक जल्द से जल्द वापस लें।
विज्ञापन


जम्मू में खाद्य आपूर्ति और लीगल मेट्रोलाजी विभाग की ओर से मैगी के लगभग 127010 पैकेट जब्त किए गए हैं। साथ ही रेजीडेंसी रोड स्थित मैगी उत्पाद के डिस्ट्रीब्यूटर अत्तर स्टोर से मैगी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। श्रीनगर से भी पांच सैंपल कोलकाता की सेंट्रल टेस्टिंग लैबोरेटरी में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि बाकी राज्यों में मैगी पर प्रतिबंध लगने के बाद रियासत के लोगों की स्वास्थ्य को देखते हुए राज्य में मैगी पर प्रतिबंध लगाया गया है।  उधर, कठुआ में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापामारी कर मैगी और नूडल्स के आधा दर्जन सैंपल लिए।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बसंत कुमार शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों में मैगी की बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही कोक के इस्तेमाल को प्रोत्साहन नहीं देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed