फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fluctuations continue weather of Jammu Kashmir, chances of rain and snowfall in coming days

J&K Weather: रामबन में भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, गुलमर्ग में हल्की बर्फबारी

Tue, 21 Feb 2023 02:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 02:36 PM IST
सार

रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हुए ताजा भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है। शहर जम्मू में मौसम साफ बना हुआ है। 

विज्ञापन
Fluctuations continue weather of Jammu Kashmir, chances of rain and snowfall in coming days
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जिला रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हुए ताजा भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है। शहर जम्मू में मौसम साफ बना हुआ है। गुलमर्ग सहित घाटी के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने बताया, 'रामबन और बनिहाल के बीच सीपीपीएल मेस में भूस्खलन के कारण जम्म-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।' वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। हालांकि कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। 24 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को जम्मू में दिनभर बारिश का इंतजार रहा। यहां दिन में धूप भी खिली और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 27.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 17.6, बटोत में सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 18.9, कटड़ा में सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 25.0 और भद्रवाह में सामान्य से 6.9 डिग्री चढ़कर 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 15.0, पहलगाम में 12.0 और गुलमर्ग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खारदुंगला और चांगला में हिमस्खलन की चेतावनी, यातायात बंद

लद्दाख के खारदुंगला और चांगला इलाके में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए एहतियाती तौर पर वाहनों की आवाजाही को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अनुसार इन दिनों उक्त दोनों इलाकों में हल्की बर्फबारी और हिमस्खलन होता है।

जिसके देखते हुए सोमवार शाम चार बजे के बाद वहां वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। यात्रियों को इस अवधि के दौरान पुलिस नियंत्रण कक्ष से सड़क की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही अपनी यात्रा की सलाह दी गई है।

गुलमर्ग में हिमाचल की महिला स्कीयर को बचाया

पर्यटन विभाग की सतर्क स्की पेट्रोल टीम ने सोमवार को रेस्क्यू अभियान चलाकर गुलमर्ग की ऊपरी ढलानों में फंसे हिमाचल प्रदेश की एक महिला स्नोबोर्डर (स्कीयर) को बचाया। उसके एंकल (टखने) में फ्रैक्चर होने के कारण वह बर्फ के बीच फंस गया था।

बताया जाता है कि पर्यटन विभाग की पेट्रोल टीम को पेशे से पायलट अमित कपूर नाम के एक स्कीयर का रेडियो काल आया, जिसमें बताया गया कि महिला स्नोबोर्डर के मिड माउंटेन के पीछे की एंट्री के पास फंस गई है।

इसके बाद मौसम की विपरीत परिस्थितियों में महराज उददीन, मोहम्मद अशरफ और अब्दुल अहद की तीन सदस्यीय स्की पेट्रोल टीम ने एक टोबोगन और अन्य आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा के साथ चढ़ाई अभियान शुरू किया।



स्नो बोर्डर को टोबोगन में लोड किया गया और उसे प्राथमिक उपचार देकर आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसी माह की शुरुआत में एक अन्य घटना में स्की गश्ती दल के एक नार्वेजियन स्कीयर को बचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed