फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   floral tribute

Jammu News: भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अर्पित की पुष्पांजलि

विज्ञापन
floral tribute
-कार्यकर्ताओं को पंडित जी के बताए मार्ग पर चलकर देश के लिए काम करने का आह्वान
विज्ञापन

बिश्नाह। बिश्नाह भाजपा कार्यालय में स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।

पूर्व विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान और दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। उन्होंने जनसंघ की स्थापना की और अंतिम सांस तक को देश के लिए समर्पित किया। पंडित उपाध्याय ने देश और पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति की पताका फहराई। राजनीति का एक बड़ा दर्शन दिया, जिसे विश्व एकात्मक मानव दर्शन के रूप में जानता है। इस दर्शन का मूल भाव गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनका जीवन सफल करना था। पूर्व विधायक ने कहा कि सभी को पंडित दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलकर देश के लिए काम करना चाहिए। इस मौके पर पंडित नारायण दत्त शर्मा, सतीश भारती, राज सिंह लंगेह, राजन शर्मा, साहिल गुप्ता, कुलबीर सिंह तथा अनिल गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed