फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Floods in the Tawi

Jammu News: अचानक बढ़ा तवी का जलस्तर, तेज धारा में फंसे तीन किशोर, पांच घंटे चला रेस्क्यू

विज्ञापन
Floods in the Tawi
- सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक लहरों से लड़ते एसडीआरएफ जवानों ने बचाई जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तवी नदी का रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक जलस्तर बढ़ गया। पीरखो मंदिर चौक चबूतरा के रोज की तरह नहाने गए तीन किशोर नदी के बीच फंस गए। नदी के किनारे लोगों की नजर किशोरों पर पड़ी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आठ बजे रेस्क्यू शुरू किया। पांच घंटे कड़ी मशक्कत के बाद तीनों किशोरों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
जुल्लाका मोहल्ला निवासी रणदीप सिंह, अफगान मोहल्ला निवासी मुनीश शर्मा और विकास कुमार निवासी बिहार तवी नदी के चौक चबूतरे पर नहाने के लिए सुबह सात बजे पहुंचे। उस समय सब कुछ सामान्य था। अचानक आठ बजे तवी का प्रवाह तेज हो गया। देखते ही देखते पानी करीब सात फुट बढ़ गया। नदी के बीच तीनों फंस गए और बचाने की गुहार लगाने लगे। लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। सुबह आठ बजे शुरू रेस्क्यू पांच घंटे में उस समय पूरा हुआ जब तीनों को सकुशल बचा लिया गया।
विज्ञापन

---------
12 बजे किशोरों तक पहुंची नाव
एसडीआरएफ की टीमों ने नाव से किशोरों तक पहुंचने का प्रयास किया। बहाव ज्यादा होने के कारण सुबह दस बजे तक कोई सफलता नहीं मिली। दोपहर करीब 12 बजे नाव किशोरों के पास पहुंची और टीम ने उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लाउड स्पीकर से मुनादी, तवी से दूर रहने की सलाह
बचाव कार्य के बाद एसडीपीओ सिटी नॉर्थ ने पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से लोगों से अपील की कि वे तवी नदी के किनारों से दूर रहें। अभिभावकों को सलाह दी गई कि वे बच्चों को नदी के पास न जाने दें। जम्मू पुलिस ने सूचित किया कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या निकटतम पुलिस थाने में जानकारी दें।
-------पांच घंटे थमी रहीं सांसें, भगवान को किया याद

तवी में पांच घंटे जीवन और माैत के बीच बीते हैं। हर पल भगवान को याद कर करता और सहायता की गुहार लगाता। सुबह साढ़े छह बजे तवी नदी में नहाने के लिए घर से निकला। दो दोस्तों के साथ नदी में पहुंचा। करीब सवा सात बजे पानी बढ़ने लगा। अगले दस मिनट में निकलने की संभावना कम रही। 11 बजे तक जिंदा रहने की उम्मीद कम दिख रही थी। चारों तरफ पानी दिख रहा था। बीच में खाली जगह के आसपास भी पानी भर रहा था। जैसे ही नाव टापू की ओर आती देखी तो जान में जान आ गई। किनारे तक पहुंचने पर राहत की सांस ली। अब दोबारा नदी में नहीं जाऊंगा।
- रणदीप सिंह, जुल्लाका मोहल्ला
--------
पांच घंटे किसी बड़ी आफत से कम नहीं थे। जहां पर था वहां पानी देखकर डर लग रहा था। सुबह 10 बजे के बाद जलस्तर ज्यादा हो गया लेकिन हाैसला नहीं हारा। दोस्तों के साथ सुरक्षित जगह एक टापू में पहुंच गया। सुबह तो सामान्य लग रहा था। 10 बजे तक पानी बढ़ने के कारण जो लोग बचाने के लिए आए थे वे भी दिखने बंद हो गए। चारों तरफ पानी ही पानी... हाैसला कम होता गया। मैं भगवान से बिनती कर रहा था कि सुरक्षित निकल जाऊं। एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंचती तो जिंदा नहीं लौटता।
- मुनीश शर्मा, अफगान मोहल्ला
------
घोड़े वाले की बात सुनी
होती तो संकट में न फंसता
जब सुबह तवी में जा रहा था तो कुछ दूर एक एक घोड़े वाले ने नदी के बीच न जाने के लिए कहा। उसे अनसुना किया और आगे बढ़ा। इसके बाद जलस्तर बढ़ने लगा। घोड़े वाले ने ही जानकारी लोगों तक पहुंचाई और बचाव कार्य में एसडीआरएफ जुटी। मैंने ...बचाओ, ...बचाओ की आवाज भी लगाई लेकिन आवाज पानी के तेज बहाव में ही दब गई। मैं हिम्मत हार रहा था। दोपहर में नाव आती देखी। मैंने भगवान का धन्यवाद किया। पांच घंटे में कई बार इस लापरवाही के लिए खुद को कोसा।

- विकास कुमार, बिहार
---------
कब-कब फंसे तवी में लोग
- 25 जून, 2025 : तवी नदी में अचानक बाढ़ आने से अलग-अलग घटनाओं में नाै लोग फंस गए। एक घटना में मदन लाल अपने घोड़े लेकर रेत निकालने गया था और फंस गया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया।
- 20 जुलाई 2025 : तवी पुल के पास मछली पकड़ने वाला फंस गया। एसडीआरएफ की टीम ने बचाया।
- 19 अगस्त 2019 : मछली पकड़ने गए कुछ लोग जलस्तर बढ़ने से तवी के टापू पर फंस गए। वायुसेना के हेलिकॉप्टर को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed