फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood remains hot topic in essay writing

लघु कहानी लेखन में छाया बाढ़ का विषय

Mon, 29 Sep 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 29 Sep 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
flood remains hot topic in essay writing

डिसप्ले योर टैलेंट प्रतियोगिता के तहत रविवार को विवि कैंपस में स्थित

विज्ञापन
परीक्षा हालों में निबंध लेखन और लघु कहानी लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। निबंध और कहानी लेखन के विषयों में भी रियासत में आई बाढ़ ही छाई रही। लेखन प्रतियोगिताओं में कैंपस और विभिन्न कालेजों से करीब 65 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

सुबह दस बजे के करीब कैंपस के परीक्षा हाल में निबंध लेखन प्रतियोगिता शुरू की गई। प्रतियोगिता में महिला सशक्तिकरण, ई सर्विस और आर्थिक चुनौतियां और अवसरों से उबरते भारत देश जैसे विषय भी शामिल रहे। प्रतिभागियों को साठ मिनट तक का समय देकर हिंदी या अंग्रेजी भाषा में दो हजार से तीन हजार शब्दों में लिखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


निबंध प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता के बाद दोपहर तीन बजे के करीब लघु कहानी लेखन प्रतियोगिता शुरू की गई। लघु कहानी लेखन में फ्लड (बाढ़) का विषय छाया रहा है। इसके अलावा माई पेन (मेरा दर्द) और गार्डन (बगीचा) शामिल था। कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को नब्बे मिनट तक का समय दिया गया था, जिसमें पंद्रह सौ शब्दों में अपनी कहानी को लिखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, डोगरी और उर्दू भाषा में लिखने का अवसर दिया गया।  प्रतिभागियों की उत्तर पुस्तिकाओं का आकलन करने के बाद पहली अक्तूबर को परिणाम निकाला जाएगा। साथ ही उसी  दिन डिसप्ले योर टैलेंट के समापन समारोह में प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed