फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Flood in Chinese drain, rescued 26 people trapped in Pulast river in Poonch

Jammu Kashmir Weather: चीनी नाले में बाढ़, पुंछ में पुलस्त नदी में फंसे 26 लोग सुरक्षित निकाले

Sat, 30 Jul 2022 01:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 01:20 AM IST
सार

पुंछ में भारी बारिश से पुलस्त नदी में आई बाढ़ में फंसे 26 लोगों को सेना और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला। कई इलाकों में खेतों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान मक्की की फसल भी बह गई। 

विज्ञापन
Flood in Chinese drain, rescued 26 people trapped in Pulast river in Poonch
मलबा आने से श्रीनगर लेह मार्ग बंद हो गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश ने अफरातफरी मचा दी। कश्मीर संभाग को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर चीनी नाले में उफान आ गया। मलबे के साथ पानी अमरनाथ यात्रा के बालटाल स्थित आधार शिविर में घुस गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। मलबे से सूमो स्टैंड प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन


पुंछ में भारी बारिश से पुलस्त नदी में आई बाढ़ में फंसे 26 लोगों को सेना और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला। कई इलाकों में खेतों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान मक्की की फसल भी बह गई। रेस्क्यू दलों ने रस्से डालने के अलावा जेसीबी मशीनों और नाव के सहारे नदी के बीचोबीच फंसे लोगाें को बाहर निकाला।
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 32 घंटे के बाद खोला गया, लेकिन हाईवे पर अनिवार्य सेवाओं से जुड़े वाहनों की ही आवाजाही हुई। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर अचानक बारिश के पानी के साथ मलबा आने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियातन एंबुलेंस वाहनों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अलर्ट किया गया। हालांकि शाम को बारिश रुकने से खतरा टल गया। शनिवार सुबह यातायात खोला जाएगा। शुक्रवार को 2889 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पहलगाम मार्ग से यात्रा जारी रही जबकि बालटाल मार्ग से यात्रा बंद रही।

अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले चौबीस घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, शुक्रवार को जम्मू जिले में मौसम साफ रहा। हालांकि श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा और कश्मीर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। कटड़ा में 9.2 और बनिहाल में 2.6 एमएम बारिश हुई।

कश्मीर संभाग में श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में 10.3 एमएम, काजीगुंड में 12.6 एमएम, कुपवाड़ा में 5.0 एमएम, गुलमर्ग में 12.7 एमएम और श्रीनगर में 2.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

श्रीनगर में दिन के अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यहां अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहकर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहकर 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री कम रहकर 32.8 डिग्री सेल्सियस और कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहकर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान भी हल्की से सामान्य या भारी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed