फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flood hit jammu tourism by 17 crore

जम्मू के पर्यटन सेक्टर को 17 करोड़ की क्षति

Sun, 28 Sep 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Sep 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
flood hit jammu tourism by 17 crore

राज्य में आई बाढ़ से पर्यटन सेक्टर को भी भारी तबाही हुई है। जम्मू, पुंछ से लेकर रियासी तक पर्यटन सेक्टर के कई ढांचे तबाह हुए हैं। रियासी तथा भद्रवाह में टूरिज्म को क्षति हुई है, जिसे खड़ा करने में अभी वक्त लगेगा। चिनाब से लेकर तवी तथा पुलस्त नदियों ने इस साल उफान पर आकर स्थानीय पर्यटन ढांचे को तबाह किया है, जिससे जम्मू संभाग का पर्यटन उद्योग चरमरा कर रह गया है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि इस साल आई भीषण बाढ़ से जम्मू संभाग में विभिन्न पर्यटन स्थलों को नुकसान हुआ है, जिसमें लगभग 17 करोड़ का नुकसान है। इस नुकसान की रिपोर्ट पर्यटन मंत्रालय को सौंपी गई है। अब केंद्र से राशि मिलने का इंतजार है, ताकि ढांचा दुरुस्त किया जा सके। रियासी में टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर की दीवार गिरी है, भद्रवाह के गाथा में रिजार्ट को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


पुंछ जिले में पर्यटन विभाग के दफ्तर तथा अन्य प्रकार के नुकसान बाढ़ के कारण हुए हैं। इस संबंध में पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक सौजन्य शर्मा का कहना है कि इस बार आई भीषण बाढ़ में जम्मू संभाग के पर्यटन क्षेत्र को सोलह से सत्रह करोड़ तक की क्षति पहुंची है जिसको लेकर केंद्र को रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed