फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ?flood alert in jammu city

भारी बारिश के बाद जम्मू शहर में अलर्ट

Tue, 03 Mar 2015 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू Updated Tue, 03 Mar 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
?flood alert in jammu city

सोमवार को बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से निर्देश जारी कर तवी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया। तवी के जलस्तर में बहाव और जलस्तर को बढ़ते देख बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जम्मू के तवी नदी के किनारे वाले इलाकों में शाम होते ही लाउड स्पीकर से अलर्ट रहने की घोषणा की गई।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब पांच बजे ही तवी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट करने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग के कर्मचारियों का दल रवाना हो गया और मंडाल फलायं, बेलीचराना, सूड़े चक्क और मकवाल के रहने वाले लोगों को खासतौर से हिदायतें दी गईं कि वे मौसम के बिगड़े मिजाज और बारिश के कारण तवी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की वजह से वे तवी में जाने से परहेज करें।
विज्ञापन


वहीं तवी में किसी को जाने की सख्त हिदायत दी गई, क्योंकि शाम तक पानी का तेज बहाव बना हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक तवी का जलस्तर सोमवार सुबह नौ बजे ही साढ़े दस फुट तक पहुंच गया था। हालांकि शाम पांच बजे तक आधा फुट के करीब जलस्तर में गिरावट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी तवी नदी का बहाव तेज रहा। बाढ़ नियंत्रण विभाग के चीफ इंजीनियर एचसी जेरथ ने बताया कि तवी का जलस्तर सोमवार को साढ़े दस फुट रहा जबकि इसके पानी का बहाव 55 हजार 600 क्यूसिक रहा।


तवी के खतरे का निशान 17 फुट निर्धारित है। चिनाब दरिया का 27 फुट जलस्तर रहा, जबकि इसके  पानी का बहाव 85 हजार क्यूसिक रिकार्ड किया गया। चिनाब दरिया का खतरे का निशान 34 फुट निर्धारित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed